कटरीना कैफ () और विकी कौशल () 9 दिसंबर को शादी करने जा रहे हैं। शादी में 120 मेहमान शामिल होंगे, जिनमें कई फिल्म स्टार्स का नाम भी शामिल है। लेकिन ऐसी चर्चा है कि कटरीना ने अपनी शादी में सलमान खान () और रणबीर कपूर () को इन्वाइट नहीं किया है। 'इंडियाटुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, जब सलमान की बहन अर्पिता से पूछा गया था कि क्या सलमान खान एंड फैमिली को न्यौता भेजा गया तो उन्होंने इनकार कर दिया था और कहा था, 'हमें शादी के लिए कोई न्यौता नहीं मिला है। कुछ ऐसी ही रणबीर कपूर के साथ है। बता दें कि किसी वक्त पर कटरीना, रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। रणबीर से पहले वह सलमान के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन दोनों बार ही कटरीना का ब्रेकअप हो गया। जहां सलमान से ब्रेकअप के बाद भी कटरीना का उनके और खान परिवार के साथ अच्छा बॉन्ड है। वहीं रणबीर के साथ वह दूरी मेनटेन रखती हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब एक्स को उनके पार्टनर ने शादी (Exes not invited at Bollywood weddings) में इनवाइट न किया हो। करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपनी शादी में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को नहीं बुलाया था। इसी तरह जहां ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने अपनी शादी में एक्स- सलमान खान को नहीं बुलाया था, उसी तरह सलमान ने भी बहन अर्पिता की शादी में ऐश्वर्या और अभिषेक को इन्वाइट नहीं किया था। लेकिन कई ऐसे एक्स ऐसे भी रहे हैं जो रिश्तों में सारी कड़वाहटों को भुलाकर अपने पार्टनर की शादी में शामिल हुए थे। ऐसे कई स्टार्स हैं, जिन्होंने ब्रेकअप (celebs attended their exes wedding) होने के बाद भी अपना दोस्ती का रिश्ता बनाए रखा और बाद में शादी में भी शामिल हुए। बिपाशा बसु की शादी में पहुंचे थे डीनो मोरिया डीनो मोरिया (Dino Morea) और बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन किन्ही वजहों से बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद जहां बिपाशा आगे बढ़ गईं, वहीं डीनो भी अपनी जिंदगी में रम गए। हालांकि दोनों के बीच रिश्ता अच्छा रहा। बाद में जब बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ शादी की तो डीनो मोरिया भी उसमें शामिल हुए थे और बिपाशा व उनके दूल्हे के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाई थीं। मिलिंद सोमन की शादी में दिपानिता शर्मा ऐसा माना जाता है कि एक समय पर मिलिंद सोमन (Milind Soman) और दीपानिता शर्मा (Dipannita Sharma) रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में अलग हो गए। मिलिंद ने जब अंकिता कंवर (Ankita Konwar) से शादी की तो दीपानिता उसमें शामिल हुईं। दीपानिता शर्मा और मिलिंद सोमन ने '16 दिसंबर' और 'जोड़ी ब्रेकर्स' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। भले ही मिलिंद और दीपानिताा ने अपने रिश्ते पर कुछ भी नहीं कहा था, लेकिन उनके अफेयर के किस्से खूब थे। बाद में जब मिलिंद सोमन ने अंकिता कंवर से शादी की तो दीपानिता उसमें शामिल हुई थीं। दीपानिता ने मिलिंद के साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें विश भी किया था। एक-दूसरे की शादी में शामिल हुए थे रणवीर-अनुष्का रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने जब फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था तो उस वक्त वह को-स्टार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को डेट कर रहे थे। कुछ सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने अपनी राहें बदल लीं। राहें भले ही बदलीं, लेकिन रणवीर और अनुष्का के बीच खटास पैदा नहीं हुई। शायद यही वजह थी कि बाद में जब रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से शादी की तो अनुष्का भी उसका हिस्सा बनीं। ऐसा कहा जाता है कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलिवुड में कदम रखे थे। उसी दौरान रणबीर और सोनम का नाम साथ जोड़ा जाने लगा। हालांकि दोनों ने इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा था। पर बाद में सोनम की जब शादी हुई तो रणबीर उसमें शामिल हुए थे। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का नाम भी साथ में खूब जोड़ा गया था। 'कॉफी विद करण' में शाहिद कपूर ने स्वीकार भी किया था कि वह प्रियंका को डेट कर रहे थे। दोनों ने फिल्म 'कमीने' में साथ काम किया था। लेकिन बाद में जब प्रियंका ने निक जोनस से शादी की तो उन्होंने शाहिद को न्योता भेजा। शाहिद वाइफ मीरा राजपूत के साथ शादी में शामिल भी हुए थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3onlQzX
via IFTTT
No comments:
Post a Comment