Showing posts with label Dainik Bhaskar. Show all posts
Showing posts with label Dainik Bhaskar. Show all posts

Monday, January 11, 2021

राजनीति में आने का दबाव बना रहे प्रशंसकों के नाम रजनीकांत का मैसेज, लिखा- मुझे बार-बार तकलीफ न दें

सुपरस्टार रजनीकांत ने एक बार फिर राजनीति में न आने का अपना फैसला दोहराया है। सोमवार को फैन्स को संबोधित करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। रजनी ने इसमें तमिल में लिखा है, "मैं पहले ही विस्तार में यह बता चुका हूं कि किस वजह से मैं राजनीति में नहीं आ रहा हूं। कृपया मुझे बार-बार तकलीफ न दें और इस तरह के आयोजन कर मुझे राजनीति में आने के लिए कहें।" 70 साल के रजनी के मुताबिक, उनके कुछ फैन्स ने चेन्नई में इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया था और उनसे अपना फैसला वापस लेने की गुजारिश की थी।

दिसंबर में किया था राजनीति में न आने का फैसला

29 दिसंबर को रजनीकांत ने खराब सेहत का हवाला देकर खुद को चुनावी राजनीति से दूर रखने का ऐलान किया था। उन्होंने तमिल में लिखी एक चिट्ठी जारी कर कहा था कि वे चुनाव में उतरे बिना ही लोगों की सेवा करेंगे।

रजनी ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि वे खराब सेहत के बावजूद राजनीति में आने का ऐलान कर वीरता नहीं दिखाना चाहते। अपने समर्थकों को भी परेशान नहीं करना चाहते। साथ ही कहा था, "इस फैसले से फैन्स को निराशा होगी, लेकिन मुझे माफ कर दीजिए।"

##

डॉक्टर्स ने रजनी को आराम की सलाह दी थी

रजनीकांत 25 दिसंबर 2020 को ब्लड प्रेशर में हो रहे उतार-चढ़ाव और थकान महसूस होने के बाद हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे। दो दिन बाद उन्हें छुट्टी दी गई। डॉक्टर्स ने रजनी को एक सप्ताह तक बेड रेस्ट, कम से कम फिजिकल एक्टिविटीज और कोरोना से बचे रहने की सलाह दी थी। इससे पहले 3 दिसंबर को रजनीकांत ने कहा था कि वे 31 दिसंबर को नई पार्टी का ऐलान करेंगे और 2021 का विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे।

कमल हासन से गठबंधन की बात कही थी

रजनीकांत ने 2019 में एक्टर कमल हासन के साथ गठबंधन करने की बात कही थी। तब रजनीकांत ने कहा था कि राज्य की जनता के हितों को देखते हुए यदि कमल हासन के साथ गठबंधन करने की स्थिति बनती है, तो वे जरूर एक-दूसरे के साथ आएंगे।

दिसंबर 2020 में जब रजनी ने चुनावी राजनीति से दूर रहने का फैसला लिया तो हासन निराश हो गए थे। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में कहा था कि वे इलेक्शन कैंपेन खत्म होने के बाद रजनीकांत से मिलेंगे। फैन्स की तरह वे भी निराश हैं, लेकिन उनकी सेहत अहम है।

चुनावी राजनीति में आने वाले साउथ के 8वें एक्टर होते

रजनीकांत अगर चुनाव में उतरते तो वे चुनावी राजनीति में एंट्री करने वाले साउथ की फिल्मों के 8वें दिग्गज होते। एक्टिंग से साउथ की पॉलिटिक्स में उतरने वाली हस्तियों में डॉ. एमजी रामचंद्रन, एम करुणानिधि, जे जयललिता, कमल हासन, विजयकांत, सरत कुमार और करुनास शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rajinikanth message to fans who are asking him to enter politics- Please don't pain me again and again


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lc1d9f

जान्हवी कपूर की फिल्म गुड लक जैरी का फर्स्ट लुक, उरी की सैकंड रिलीज एनिवर्सरी पर रिलीज हुआ अश्वत्थामा का पोस्टर

पटरी पर लौट आए बॉलीवुड से अब एक के बाद एक फिल्मों के अनाउंसमेंट्स और फर्स्ट लुक पोस्टर, टीजर, ट्रेलर सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी बी-टाउन के दो बड़े स्टार्स विकी कौशल और जान्हवी कपूर की फिल्मों की घोषणा की गई। सोशल मीडिया पर किए गए अनाउंसमेंट्स के बीच इन फिल्मों से जुड़ी बाकी जानकारी भी शेयर की गई है।

विकी ने लिखा- आभारी और बेहद खुश हूं
विकी काैशल ने महाभारत के एक अहम व्यक्ति रहे अश्वत्थामा पर बन रही साइंस फिक्शन फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा के पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किए। यह अनाउंसमेंट आदित्य धर की फिल्म उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक की सैकंड रिलीज एनिवर्सरी पर किया गया।अश्वत्थामा का डायरेक्शन आदित्य ही कर रहे हैं। प्रोडक्शन रॉनी स्क्रूवाला का है।

विकी लिखते हैं- बेहद खुश और आभारी हूं, उरी की सैकंड एनिवर्सरी पर टीम आपको अमर अश्वत्थामा की झलक दिखा रही है। ड्रीम टीम के साथ इस यात्रा पर जाने का और इंतजार नहीं कर सकता।

##

पटियाला बेब बनीं जान्हवी का फर्स्ट लुक
आनंद एल राय और सुबासकरण के प्रोडक्शन में बन रही जान्हवी कपूर की फिल्म गुड लक जैरी से जान्हवी का फर्स्ट लुक सामने आया। फिल्म में जान्हवी के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी होंगे। फिल्म की शूटिंग सोमवार 11 जनवरी से ही पंजाब में होनी है जो मार्च 2021 तक चलेगी। डायरेक्शन सिद्धार्थ सेनगुप्ता का होगा।

शूटिंग से पहले ही हंगामा
पंजाब के बस्सी पठानां में गुड लक जैरी की टीम को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। शूटिंग को आंदोलनकारियों ने रोक दिया। इस घटना के बाद फिल्म की यूनिट की तरफ से किसानों के संतुष्ट नहीं होने तक फिल्म का काम नहीं करने का भरोसा दिया गया। साथ ही जाह्नवी कपूर ने किसानों के पक्ष में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस डाला, तब कहीं जाकर शूटिंग दोबारा शुरू हो सकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Announcement; Vicky kaushal sci fi The Immortal Ashwatthama and janhvi Kapoor first look from Good Luck Jerry


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3byTg8V

अंजू महेंद्रू पर जान छिड़कते थे राजेश खन्ना,लिव इन में रहते हुए खरीदकर दिया था बंगला लेकिन एक्ट्रेस ने कर दिया था शादी से इनकार

बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री अंजू महेंद्रू 75 साल की हो गई हैं। 11 जनवरी, 1946 को मुंबई में जन्मीं अंजू ने यूं तो कई फिल्मों और टेलीविजन शो में काम किया है लेकिन प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहीं। अंजू का सबसे चर्चित अफेयर सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ था। दोनों तकरीबन 7 साल तक रिलेशन में रहे लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया।

इसलिए टूटा रिश्ता...

1966 की बात है। अंजू तब स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस थीं जबकि राजेश खन्ना सुपरस्टार बन चुके थे। दोनों की मुलाकात हुई जो जल्द ही प्यार में बदल गई। अंजू समर्पित गर्लफ्रेंड के रूप में राजेश खन्ना की हर बात मानतीं। वहीं, राजेश खन्ना भी उनपर जान छिड़कते और उनपर अपनी कमाई लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उन्होंने अंजू को एक आलीशान बंगला भी खरीद कर दिया था।

राजेश खन्ना अंजू के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस थे। काफी साल लिव इन में रहने के बाद 1971 में काका ने अंजू को शादी के लिए प्रपोज किया। अंजू की मां भी बेटी पर लगातार दबाव बना रही थीं कि वह राजेश खन्ना से शादी कर लें लेकिन वो नहीं मानीं।

अंजू के बार-बार इनकार से राजेश खन्ना को गुस्सा आ गया। इस बीच अंजू का नाम वेस्टइंडीज के क्रिकेटर गैरी सोबर्स के साथ जुड़ने लगा। ये बात राजेश खन्ना को बिलकुल रास नहीं आई और उन्होंने अंजू से 1972 में रिश्ता तोड़ लिया।

पजेसिव थे राजेश खन्ना

ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू में अंजू ने राजेश खन्ना को रूढ़िवादी इंसान करार दिया था। उन्होंने कहा था कि कंफ्यूजन उनके रिलेशनशिप का हिस्सा थी। अगर वो स्कर्ट पहनती थीं तो राजेश खन्ना को ये रास नहीं आता था और अगर वह साड़ी पहन लेती थीं तो भी वो कहते थे कि ये क्या भारतीय नारी का लुक बना रखा है।

अंजू ने ये भी कहा था कि राजेश खन्ना उन्हें काम नहीं करने देना चाहते थे। उनकी वजह से उन्हें कई मॉडलिंग असाइनमेंट्स छोड़ने पड़े थे जबकि उन्हें डबल पैसा दिया जा रहा था। इसके अलावा उन्हें कई फिल्मों से भी हाथ धोना पड़ गया था क्योंकि राजेश खन्ना कई निर्माताओं और निर्देशकों को उनके पास फटकने तक देना नहीं चाहते थे।

1973 में राजेश खन्ना ने डिंपल से कर ली शादी

अंजू से ब्रेकअप के एक साल बाद ही राजेश खन्ना ने 15 साल छोटी डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। कहा जाता है कि राजेश खन्ना अंजू से इस कदर गुस्सा थे कि अपनी शादी के दौरान वह जानबूझकर अंजू के घर के सामने से बारात लेकर गए और काफी देर तक वहां रुके रहे ताकि वह उन्हें जला सकें।

ब्रेकअप के बाद दोनों के बीच तकरीबन 17 साल तक बातचीत नहीं हुई थी। 1988 में इनकी कुछ मौकों पर बातचीत होनी शुरू हुई और 2012 में जब राजेश खन्ना की मौत हुई तो अंजू अंतिम संस्कार के समय मौजूद थीं। अंजू महेंद्रू ने अभिनेता अमजद खान के भाई इम्तियाज से शादी की। वे रंगमंच से जुड़े व्यक्ति थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rajesh Khanna And Anju Mahendru's Love Story


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nxxK6O

किसानों ने जाह्नवी कपूर की फिल्म की शूटिंग रोकी, अभिनेत्री ने किसानों के पक्ष में स्टेटस डाला तब शुरू हुआ काम

पंजाब के बस्सी पठानां में बॉलीवुड कलाकारों को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। यहां फिल्म 'जैरी नंबर 1' की शूटिंग के लिए पहुंची टीम को आंदोलनकारियों ने रोक दिया। फिल्म शूटिंग के लिए अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी पहुंची हुई थीं। इस घटना के बाद फिल्म की यूनिट की तरफ से किसानों के संतुष्ट नहीं होने तक फिल्म का काम नहीं करने का भरोसा दिया गया। साथ ही जाह्नवी कपूर ने किसानों के पक्ष में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस डाला, तब कहीं जाकर शूटिंग का काम फिर से शुरू हो पाया।

मामला रविवार का है बताया जा रहा है, जब अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अभिनीत बालीवुड फिल्म 'जैरी नंबर 1' की शूटिंग शुरू होनी थी। इसी दौरान यहां किसान आंदोलन से जुड़े युवाओं का समूह पहुंचगया। युवकों ने कृषि कानूनों का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के साथ-साथ और बॉलीवुड कलाकारों के खिलाफ भी नारे लगाए।

फिल्म की शूटिंग रोककर धरने पर बैठे किसान सरकार और बॉलीवुड कलाकारों के खिलाफ नारे लगाते हुए।

किसान नेता जगजीत सिंह, गज्जन सिंह, कमलप्रीत सिंह, अमरीक सिंह, जगतार सिंह, गुरविंदर सिंह आदि ने कहा कि पंजाबी इंडस्ट्री के सभी कलाकार और अदाकार किसान आंदोलन का साथ दे रहे हैं। दूसरी ओर बॉलीवुड कलाकार अपनी फिल्मों की शूटिंग करने के लिए पंजाब तो आते हैं, लेकिन किसान आंदोलन के पक्ष में एक बार भी नहीं कुछ कहा। इसी कारण उनमें रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक यह कलाकार आंदोलन का समर्थन नहीं करते, तब तक इसी तरह उनका विरोध किया जाएगा।

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की तरफ से किसानों के हक में लगाया गया स्टेटस, जिसके बाद काम फिर से शुरू करने की अनुमति मिली और किसान वापस लौट गए।

इस हंगामे के बाद फिल्म की यूनिट से संबंधित लालजीत सिंह और मनीष वालिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों से कहा कि वह भी किसानों के साथ हैं। जब तक किसान संतुष्ट नहीं हो जाते वह तब तक शूटिंग नहीं करेंगे। वहीं सूचना पाकर थाना सिटी इंचार्ज बलजिंदर सिंह कंग भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बात करके उन्हें शांत किया। दूसरी ओर किसान मानने को तैयार नहीं थे। वो वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद जब जाह्नवी कपूर ने किसानों के हक में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टेटस डाला, तब कहीं जाकर शूटिंग का काम फिर से शुरू हो पाया। बहरहाल शूटिंग चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिल्म 'जैरी नंबर 1' की शूटिंग के दौरान सेट पर बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर। यहां किसान संगठनों से जुड़े युवाओं ने पहले ही दिन काम में खलल डालने की कोशिश की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39ojzvJ

Sunday, January 10, 2021

अनिल कपूर को आर्थिक तंगी के कारण मजबूरन करनी पड़ीं थीं 'अंदाज' और 'हीर रांझा' जैसी फिल्में, बोले-उस समय संकट में था परिवार

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अब तक 100 ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'Ak Vs Ak' रिलीज हुई है। इस फिल्मों को लेकर अनिल ने कई इंटरव्यू किए हैं। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अनिल कपूर ने अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। अनिल ने बताया कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में एक वक्त ऐसा आया था। जब उन्हें सिर्फ पैसों के लिए कुछ फिल्में मजबूरन करनी पड़ीं थीं। क्योंकि उस समय उनका परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।

मैंने सिर्फ पैसों के लिए साइन की थीं ये फिल्में
अनिल ने कहा, " मेरे करियर के शुरुआती दिनों में मेरा परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसलिए मैंने कुछ फिल्में सिर्फ पैसों के लिए साइन की थीं और इस बात का मुझे कोई अफसोस भी नहीं है। मैं उन फिल्मों के नाम भी बता सकता हूं। तब मैंने सिर्फ पैसों के लिए फिल्म 'अंदाज', 'हीर रांझा' और 'रूप की रानी चोरों का राजा' में काम किया था। क्योंकि मेरा परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसलिए उस दौरान तब घर के जिस सदस्य को जो भी काम मिल रहा था, वो काम उसने किया, ताकी हमारा परिवार इस संकट से बाहर आ सके।" अनिल की फिल्म' रूप की रानी चोरों का राजा' फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी, जो बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

परिवार का ख्याल रखने के लिए कुछ भी कर सकता हूं
अनिल ने आगे कहा, "मैं और मेरा परिवार भाग्यशाली है कि हमारा वो वक्त अब पीछे छूट गया है और तब से अब तक हमारा उतनी कठिन परिस्थितियों से सामना नहीं हुआ। लेकिन आने वाले समय में कभी मेरे यार, मेरे परिवार के सामने फिर ऐसी कोई परेशानी आती है, तो मैं किसी भी तरह का काम करने से पीछे नहीं हटूंगा। मैं अपने परिवार का ख्याल रखने के लिए कुछ भी कर सकता हूं। कभी हमारी किस्मत फिर पलटी और हमने दोबारा बुरा वक्त देखा, तब भी मैं कुछ भी करने के लिए तैयार रहूंगा ताकी मैं अपने परिवार का ध्यान रख सकूं।"

इंडस्ट्री में किसी भी स्थिति में आप पीछे नहीं हट सकते
बॉलीवुड में करियर पर अनिल ने कहा, "अगर आप इस इंडस्ट्री में खुद को बनाना चाहते हैं तो आपको 100% देना होता है। यहां किसी भी स्थिति में आप पीछे नहीं हट सकते। आपको इस इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए हिम्मत और जज्बा चाहिए होता है। मैं इस इंडस्ट्री को अपना घर मानता हूं। मैं इसी के लिए बना हूं और मैं अपनी आखिरी सांस भी यहीं लूंगा।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anil Kapoor reveals films he did for money, would do it again if he and his family falls on bad times


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XqXKWI

एक्ट्रेस के परिवार के कई सदस्य हो गए थे कोविड पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर लिखा- मैं असहाय महसूस कर रही थी

एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि पिछले महीने उनकी मां, भाई और भाभी समेत परिवार के कई सदस्य कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। अब सभी इस वायरस से मुक्त हो गए हैं। लेकिन ऐसे वक्त में परिवार से दूर अमेरिका में होने की वजह से वे खुद को असहाय और कमजोर महसूस कर रही थीं। प्रिटी ने अपनी पोस्ट में फैमिली मेंबर्स का इलाज कर रहे डॉक्टर्स और नर्सों का शुक्रिया अदा किया और लोगों से अपील की है कि वे कोरोना को हल्के में न लें।

बदल गए थे आईसीयू जैसे शब्दों के मायने

प्रिटी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "तीन सप्ताह पहले मेरी मां, भाई, भाभी, बच्चे और चाचा सभी कोविड पॉजिटिव हो गए थे। अचानक वेंटिलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन मशीन जैसे शब्दों के मायने बदल गए थे। अमेरिका में मैं खुद को असहाय और कमजोर महसूस कर रही थी, क्योंकि वे यहां से दूर अस्पताल में जंग लड़ रहे थे।"

'रातोंरात खतरनाक हो सकता है कोविड'

प्रिटी ने पोस्ट में आगे लिखा है, "मैं भगवान और उन सभी डॉक्टर्स और नर्सेस की आभारी हूं, जिन्होंने उनकी देखभाल के लिए अथक काम किया। जो कोविड को सीरियसली नहीं लेते, उन्हें चेताना चाहती हूं कि यह रातोंरात खतरनाक हो सकता है। इसलिए कृपया मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। आज जब यह सुना कि सभी का टेस्ट निगेटिव आया है तो मैं सो सकती हूं और तनावमुक्त हुई हूं। फाइनली न्यू ईयर हैप्पी न्यू ईयर की तरह महसूस हो रहा है।"

पति के साथ लॉस एंजिलिस में हैं प्रिटी

प्रिटी जिंटा इन दिनों लॉस एंजिलिस में पति जीन गुडइनफ के साथ क्वारैंटाइन हैं। कुछ महीने पहले वे अपनी IPL टीम किंग्स इलेवन पंजाब के साथ दुबई में थीं, जहां IPL का तेरहवां सीजन हुआ था। उनकी टीम इससे जल्दी ही बाहर हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Preity Zinta Reveals Many Of Her Family Members Become COVID Positive Last Month


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q8gHKe

एक रोड एक्सीडेंट के बाद कोमा में जाने से याददाश्त हो बैठी थी 'आशिकी गर्ल', अब झुग्गी-झोपड़ी में जाकर सिखाती हैं योगा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनु अग्रवाल 52 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 11 जनवरी, 1969 को नई दिल्ली में हुआ था। अनु को 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' ने रातोंरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म में बाद वो कई और फिल्मों में दिखीं लेकिन उन्हें 'आशिकी' जैसी पॉपुलैरिटी नहीं मिली। अब ग्लैमर वर्ल्ड से दूर अनु झुग्गी-झोपड़ी में जाकर बच्चों गरीब बच्चों को फ्री में योगा सिखाती हैं।

21 साल की उम्र में मिला ब्रेक

अनु अग्रवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही अनु को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म ‘आशिकी’ में पहला ब्रेक दिया था। महज 21 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली अनु ने इस फिल्म से ऑडियंस में खूब वाहवाही बटोरी और वो रातोंरात स्टार बन गईं।

बाद में वो ‘गजब तमाशा’, ‘खलनायिका’, ‘किंग अंकल’, ‘कन्यादान’, ‘बीपीएल ओए’ और ‘रिटर्न टू ज्वेल थीफ’ जैसी फिल्मों में दिखीं लेकिन कोई भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अनु तमिल फिल्म ‘थिरुदा-थिरुदा’ और शॉर्ट फिल्म ‘द क्लाउड डोर’ में भी काम किया है। साथ ही वो कुछ दिन एमटीवी वीजे भी रही हैं।

29 दिन कोमा में रहीं अनु

1996 के बाद फिल्मी दुनिया के गायब हो गईं अनु ने योगा और आध्यात्म की तरफ रुख कर लिया था। इसी बीच 1999 में हुए एक रोड एक्सीडेंट ने अनु की लाइफ बदल दी। इस हादसे से ना सिर्फ उनकी याददाश्त को चली गई थी, बल्कि वो पैरालाइज्ड भी हो गई थीं।

लगभग 29 दिनों तक कोमा में रहने के बाद जब अनु होश में आईं, तो वह खुद को पूरी तरह से भूल चुकी थी। याददाश्त खो चुकीं अनु के लिए ये उनका पुर्नजन्म ही था कि लगभग 3 साल तक चले लंबे ट्रीटमेंट के बाद उनकी याददाश्त वापस आ गई। अनु अपनी कहानी को आत्‍मकथा 'अनयूजवल: मेमोइर ऑफ ए गर्ल हू केम बैक फ्रॉम डेड' में समेटा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Aashiqui Girl' anu aggarwal life takes a twist after road accident, know what happened to her


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XtBVWy

लव रंजन की अपकमिंग फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया बनेंगे रणबीर के माता-पिता

डायरेक्टर लव रंजन की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर शनिवार को नोएडा पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लव रंजन की इस अनटाइटल्ड फिल्म की स्टार कास्ट में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया को भी शामिल किया गया है। फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया एक्टर रणबीर कपूर के पैरंट्स का रोल प्ले करते दिखाई देंगे। मेकर्स फिल्म की शूटिंग को स्पेन में एक शेड्यूल से शुरू करना चाहते थे। लेकिन कोविड के चलते मेकर्स को देश में ही शूटिंग शुरू करनी पड़ी।

अर्जुन ने अपने पिता को इस रोल के लिए मनाया
सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में रणबीर कपूर के पिता एक अमीर और आत्मविश्वासी आदमी हैं। फिल्म के राइटर चाहते थे कि बोनी कपूर जैसा व्यक्ति ही इस किरदार को निभाए। मेकर्स ने बोनी कपूर से जब इस बारे में बात की थी तो उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद लव रंजन ने अर्जुन कपूर को उन्हें मनाने के लिए कहा था।

अर्जुन के अलावा अंशुला, जाह्नवी और खुशी ने भी अपने पिता को इस फिल्म में किरदार निभाने के लिए मनाया। आखिरकार बोनी कपूर इसके लिए राजी हुए। फिलहाल बोनी कपूर इस समय हैदराबाद में शूटिंग कर रहे हैं और सोमवार को इस फिल्म के सेट पर पहुंचेंगे। बोनी कपूर ने हाल ही में रिलीज हुई अनिल कपूर स्टारर फिल्म AK VS AK से अपना एक्टिंग डेब्यू किया है।

डिंपल कपाड़िया बनेंगी रणबीर की मां
फिल्म में बोनी कपूर की पत्नी और ऋषि कपूर की रोमांटिक कॉमेडी बॉबी में काम करने वाली डिंपल कपाड़िया रणबीर कपूर की मां की भूमिका निभाएंगी। बता दें कि रणबीर कपूर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखाई देंगे। जिसमें वह पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी भी अहम भूमिकाओं में हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Boney Kapoor And Dimple Kapadia To Play Ranbir Kapoor’s Parents In Luv Ranjan’s Upcoming untitled film


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q2QZqc

अर्जुन रामपाल की बहन कोमल को NCB ने दोबारा समन भेजा, प्रतिबंधित दवाओं का फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनवाने का है आरोप

बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अर्जुन रामपाल की बहन कोमल रामपाल को दोबारा समन भेजा है। रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले सप्ताह भी जांच एजेंसी ने कोमल को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन तब वे NCB के सामने पेश नहीं हो सकी थीं। उनके वकील ने एजेंसी को उनकी असमर्थता के बारे में सूचित कर दिया था।

पिछली बार कब भेजा गया था कोमल को समन

कोमल को पिछली बार समन उनके भाई अर्जुन रामपाल और उनकी साउथ अफ्रीकन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से ड्रग्स मामले में हुई पूछताछ के बाद भेजा गया था। जांच एजेंसी इस मामले में गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई गिसियालोस डेमेट्रिएड्स को अरेस्ट कर चुकी है, जो फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

1994 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट रहीं कोमल रामपाल पूर्व एयरहोस्टेस और स्पा कंसल्टेंट हैं।

कोमल पर फर्जी प्रिस्क्रिप्शन बनवाने का आरोप

NCB को अर्जुन रामपाल के घर से प्रतिबंधित दवाएं मिली थी। जिसे लेकर उन्होंने जांच एजेंसी के सामने एक बैक डेट प्रिस्क्रिप्शन पेश किया था। इस पर्चे को अभिनेता की बहन कोमल के कहने पर दिल्ली के एक डॉक्टर ने तैयार किया था। NCB ने उस डॉक्टर का बयान CRPC की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया था। डॉक्टर के मुताबिक, यह दावा अभिनेता की बहन की एन्जायटी के लिए लिखी गई थीं।

रामपाल के घर से ये दवाइयां बरामद हुई थीं

पूछताछ में अर्जुन रामपाल ने NCB को बताया था कि छापेमारी में जो टेबलेट बरामद की गई थी उनमें से कुछ दवा उनके कुत्ते की थीं, क्योंकि उसके ज्वाइंट में काफी दर्द होता है। वेटरनरी डॉक्टर ने ये दवाएं प्रिस्क्राइब की थी। NCB के मुताबिक, छापेमारी में अभिनेता के घर से अल्ट्रासेट टेबलेट मिली थी। यह वो प्रिस्क्राइब दवा है जो बहुत ज्यादा दर्द के दौरान इस्तेमाल की जाती है। दूसरी दवा क्लोनाजेपम थी, ये दवा भी डॉक्टर द्वारा प्रिस्क्राइब करने पर ही ली जा सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NCB ने अर्जुन रामपाल के घर पर 9 नवंबर को छापा मारा था। 11 और 12 नवंबर को उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से पूछताछ की गई थी।रामपाल के ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर कई घंटे पूछताछ की जा चुकी है।- फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nsgVdi

पॉलिटिकल ड्रामा 'तांडव' और 'द व्हाइट टाइगर' समेत, जनवरी में रिलीज हो रही हैं ये सीरीज और फिल्में

नए साल की शुरुआत के साथ ही मनोरंजन के दीवानों के लिए इस महीने कई ओटीटी प्लेटफॉर्म अपना ऑरिजनल कंटेंट लेकर आ रहे हैं। इनमें प्रियंका चोपड़ा और सैफ अली खान जैसे बड़े बॉलीवुड सितारों की फिल्में और सीरीज भी शामिल हैं। आइए जानें कौन सी फिल्में और सीरीज जनवरी में रिलीज होने के लिए तैयार हैं-

तांडव

प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो

रिलीज डेट- 15 जनवरी 2021

कास्ट- सैफ अली खान, डिंपल कपाडिया, कृतिका कामरा, गौहर खान, सुनील ग्रोवर, डिनो मोरिया, सारा जेन डायस, कुमुद मिश्रा, जीशान अय्यूब, अनूप सोनी।

अली अब्बास जफर की अपकमिंग वेब सीरीज तांडव इस महीने 15 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। ये एक पॉलिटिकल ड्रामा है जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नजर आने वाली हैं। फिल्म में राजनीति के गहरे रहस्यों से पर्दा उठाते हुए कई अलग और दमदार किरदारों की कहानी दिखाई जाएगी। तांडव के पहले सीजन को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया जाएगा जिसमें कुल 9 एपिसोड हैं।

वांदा विजन

प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

रिलीज डेट- 15 जनवरी 2021

कास्ट- एलिजाबेथ ओलसन, पॉल बटाली।

साल 2019 में रिलीज हुई पॉपुलर फिल्म एवेंजर एंड-गेम और स्पाइडर मैनः फार फ्रॉम होम के बाद अब एमसीयू (मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स) अपनी पहली सीरीज वांदा विजन लेकर आए हैं। फिल्म में सुपरहीरो कैरेक्टर वांदा मैक्सीमॉफ और विजन की आगे की कहानी दिखाई जाएगी। अपने सुपर पॉवर्स को छोड़कर दोनों सुपरहीरो एक आइडल जिंदगी जीने की कोशिश कर रहे हैं जहां उन्हें कुछ गलत होने का एहसास हो रहा है। एक्शन और सुपरहीरो कैरेक्टर पसंद करने वाले दर्शकों को ये सीरीज जरूर पसंद आएगी। इस सीरीज का पहला एपिसोड 15 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है।

जिद

प्लेटफॉर्म- जी 5

रिलीज डेट- 22 जनवरी 2021

कास्ट- अमित साध, सुशांत सिंह, अमृता पुरी, अली गोनी, गगन रंधावा, प्रीत करण पहवा।

जी 5 पर 22 जनवरी को रिलीज होने जा रही वेब सीरीज कारगिल वॉर के हीरो मेजर दीप सिंह सेंगर की असल कहानी पर आधारित है। कारगिल वॉर में गोली लगने से मेजर दीप सिंह का नीचला शरीर पैरालाइज्ड हो गया था लेकिन उनकी आर्मी ट्रेनिंग और हौसलों उन्हें हार नहीं मानने दी। ये सीरीज उन्हीं के जज्बे की कहानी बयां करती है। बोनी कपूर भी इस सीरीज से बतौर प्रोड्यूसर वेब डेब्यू कर रहे हैं।

द व्हाइट टाइगर

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट- 22 जनवरी 2021

कास्ट- प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव, आदर्श गौरव।

न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट सेलिंग बुक पर आधारित फिल्म द व्हाइट टाइगर 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव लीड किरदारों में है। इसका स्क्रीनप्ले, प्रोडक्शन और निर्देशन रमिन बहरानी का है। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म को को-प्रोड्यूस भी किया है।

फेटः द विंक्स सागा

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट- 22 जनवरी 2021

कास्ट- अबिगेल कोवेन, डैनी ग्रेफिन, हेना वान, एलिसा एप्पलबॉम, फ्रेडी थ्रोप, प्रीशियस मुस्तफा, सेडी सोवेराल, एलियट साल्ट, थियो ग्राहम।

फेटः द विंक्स सागा साल 2004 के शो विंक्स क्लब का अडाप्शन है। सीरीज में अबिगेल, बूम का किरदार निभा रही हैं जो नए लोगों के बीच अपने डेंजर मैजिकल पॉवर को कंट्रोल करने की ट्रेनिंग ले रही हैं। 22 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही इस सीरीज में 6 एपिसोड हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Upcoming movies and web series in january: political drama 'Tandava' to 'The White Tiger', These series and films are releasing in January,


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nCpe6A

तापसी के ताजा फोटोशूट को कंगना रनोट ने बताया कॉपी, बोलीं-  उसका पूरा अस्तित्व मुझे कॉपी करने में है

कंगना रनोट ने तापसी पन्नू के ताजा फोटोशूट को अपने एक फोटोशूट की कॉपी बताते हुए उन पर तंज कसा है। इतना ही नहीं, कंगना ने अपनी तुलना महानायक अमिताभ बच्चन से की है। दरअसल, कंगना के एक फैन ने तापसी का ताजा फोटोशूट सोशल मीडिया पर शेयर किया था और लिखा था, "और उसने 100वीं बार कंगना को कॉपी किया।" फैन ने जो कंगना और तापसी की फोटो का कोलाज साझा किया है, जिनमें दोनों एक्ट्रेसेस एक ही अंदाज में पोज दे रही हैं और दोनों ही ब्लैक ड्रेस पहने हुए हैं।

मुझे कॉपी करने में उसका अस्तित्व है : कंगना

कंगना ने फैन की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, "हाहाहा...मैं बहुत खुश हुई। उसका पूरा अस्तित्व मुझे स्टडी करने और कॉपी करने में है। यह काफी प्रभावित करने वाला है। इसके अलावा कोई फीमेल सुपरस्टार पॉप कल्चर को मेरी तरह आगे लेकर नहीं गई है। मिस्टर बच्चन के बाद मैं सबसे ज्यादा मिमिक्ड (जिसकी नकल की जाती है) सुपरस्टार हूं।"

तापसी को बी-ग्रेड एक्ट्रेस कह चुकीं कंगना

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जब कंगना रनोट ने नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया था, तब उन्होंने तापसी पन्नू को बी-ग्रेड एक्ट्रेस बताया था। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, "मुझे यहां (बॉलीवुड में) रहने में घाटा ही है। क्योंकि उन्हें (मूवी माफिया) कल तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर जैसी 20 और जरूरतमंद आउटसाइडर्स मिल जाएंगी, जो कहेंगी सिर्फ कंगना को नेपोटिज्म से दिक्कत है। लेकिन हम करन जौहर से प्यार करते हैं। अगर आप करन जौहर से प्यार करती हैं तो फिर आप दोनों बी-ग्रेड एक्ट्रेस क्यों हो? आप आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से बेहतर दिखती हो। दोनों बहुत अच्छी एक्ट्रेस हो। आपको काम क्यों नहीं मिलता? आपकी पूरी मौजूदगी नेपोटिज्म का सबूत है।"

तापसी ने भी दिया था कंगना को जवाब

तापसी पन्नू ने कंगना रनोट के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि कंगना और उनकी बहन रंगोली द्वारा उनके हार्ड वर्क को क्रेडिट न देना और उनका नाम घसीटना हैरेसमेंट से कम नहीं है। इस दौरान तापसी ने कंगना पर तंज कसते हुए यह भी कहा था कि वे निजी बदले के लिए किसी की मौत (सुशांत सिंह राजपूत) का फायदा नहीं उठातीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut's taunt for Taapsee Pannu's latest photoshoot, Compares Herself With Amitabh Bachchan


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bCUujx

पार्टनर की शिकायत के बाद पुलिस ने एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की, 58 करोड़ की रॉयल्टी न चुकाने का आरोप है

एक्टर, प्रोड्यूसर और एंटरप्रन्योर सचिन जोशी के खिलाफ अंधेरी (वेस्ट मुंबई) के रहने वाले पराग संघवी ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। उन पर संघवी को 58 करोड़ रुपए की रॉयल्टी न चुकाने का आरोप है। संघवी की शिकायत के बाद पुणे की चतुरशृंगी पुलिस स्टेशन में जोशी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

2016 से नहीं चुकाई रॉयल्टी

पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से लिखा है कि संघवी ने सचिन जोशी और उनकी कंपनी विकिंग मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था। इसके मुताबिक, जोशी को बाणेर और कोरेगांव पार्क स्थित अपने प्लेब्वॉय बियर गार्डन की फ्रेंचाइजी के लिए संघवी को रॉयल्टी देनी थी। हालांकि, उन्होंने 2016 से इसका भुगतान नहीं किया है।

पुलिस ने आगे बताया कि संघवी ने इसे लेकर पुणे पुलिस में शिकायत दर्ज की। शुरुआत में इसकी जांच वहां की क्राइम ब्रांच की इकॉनोमिक ऑफेंसेज विंग (EOW) ने की। इसके आधार पर जोशी के खिलाफ FIR रजिस्टर्ड की गई है। असिस्टेंट इंस्पेक्टर एच एम नानवरे इसकी केस की जांच कर रहे हैं।

पहले भी कानूनी उलझनों में पड़ चुके जोशी

यह पहला मौका नहीं है, जब सचिन जोशी कानूनी उलझन में फंसे हैं। उनकी कंपनी पर 30 पूर्व कर्मचारियों की सैलरी का भुगतान न करने का आरोप लग चुका है। इसके अलावा अक्टूबर 2020 में टॉलीवुड के ड्रग्स स्कैंडल में हैदराबाद पुलिस ने सचिन जोशी को गिरफ्तार भी किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police Complaint Filed Against Sachin Joshi By His Alleged Partner Parag Sanghavi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38tbtm3

ऋतिक रोशन ने अनाउंस की अगली फिल्म 'फाइटर', दीपिका पादुकोण होंगी फीमेल लीड

ऋतिक रोशन ने अपने बर्थडे पर दीपिका पादुकोण के साथ अगली फिल्म अनाउंस कर दी है। फिल्म का नाम फाइटर है और इसका डायरेक्शन वॉर बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद ही कर रहे हैं। फिल्म अगले साल यानी 30 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। ऋतिक ने फिल्म का इंट्रोडक्शन टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

देशभक्ति पर बेस्ड हो सकती है फिल्म
ऋतिक ने पोस्ट में जो कैप्शन लिखा है उसके और टीजर के नैरेशन के आधार पर यह कहा जा सकता है कि यह भारतीय सेना के किसी सोल्जर पर आधारित कहानी होगी। ऋतिक ने कैप्शन में दीपिका की तारीफ करते हुए लिखा है- एक्सेप्शन दीपिका के साथ मेरी पहली फ्लाइट लेने वाला हूं। फाइटर के डायरेक्शन के साथ-साथ सिद्धार्थ आनंद प्रोडक्शन भी कर रहे हैं।

सिद्धार्थ इसके पहले वॉर और बैंग-बैंग में काम कर चुके हैं। फाइटर मार्फ्लिक्स के बैनर तले ममता-सिद्धार्थ आनंद का पहला प्रोडक्शन है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hrithik Roshan announcing his next film Fighter with Deepika Padukone on his birthday


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xt6HyI

9 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हुई थीं कल्कि कोचलिन, अनुराग से तलाक लेने और बिना शादी मां बनने से रहीं सुर्खियों में

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। ये साल एक्ट्रेस के लिए बेहद खास रहा है क्योंकि इस साल कल्कि अपना जन्मदिन न्यूबॉर्न बेटी साफो के साथ मनाने वाली है। एक्ट्रेस 7 फरवरी 2020 में एक बेटी की मां बनी हैं। लेकिन बेटी के जन्म से पहले ही कल्कि काफी विवादों में आ गई थीं। दरअसल ये विवाद कल्कि के शादी से पहले मां बनने पर शुरू हुए थे। साफो, कल्कि और उनके ब्वॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग की बेटी हैं। इससे पहले भी कल्कि यौन शोषण का खुलासा करने और अनुराग कश्यप से तलाक लेने पर भी विवादों में आ चुकी हैं।

9 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण

एक इवेंट में लोगों को बाल यौन शोषण के प्रति जागरुक करने पहुंची कल्कि ने अपने साथ हुई घटना का खुलासा कर हर किसी को चौंका दिया था। कल्कि ने इवेंट में कहा कि लोगों को अपने बच्चों के बीच प्राइवेट पार्ट और सेक्स जैसे शब्दों की झिझक को दूर करना चाहिए। इस झिझक के चलते बच्चे अपने पैरेंट्स से अपने साथ हुए गलत कामों को शेयर नहीं कर पाते। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कुछ पोस्ट शेयर की थीं।

इसी इवेंट के दौरान कल्कि ने आपबीती सुनाते हुए कहा, जब मैं 9 साल की थी तब मैंने एक व्यक्ति को अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने की इजाजत दी थी। उस समय मैं इस बारे में कुछ नहीं जानती थी। सबसे बड़ा डर ये था कि कहीं इस बारे में मेरी को पता ना चल जाए। मैंने इस बात को सालों तक छिपाकर रखा और ये मेरी सबसे बड़ी गलती थी। अगर उस समय मेरे अंदर घरवालों को बताने का कॉन्फिडेंट होता तो शायद में अपनी सेक्सुएलिटी को लेकर इतनी कॉम्प्लेक्स नहीं होती।

दो साल में टूट गई थी अनुराग- कल्कि की शादी

कल्कि कोचलिन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म देव डी से की थी। अनुराग कश्यप इस फिल्म के डायरेक्टर थे जिससे दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। फिल्म के बाद कल्कि प्ले में हिस्सा लेती रहीं और अनुराग उनके हर प्ले में दर्शक बनकर पहुंचने लगे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने 30 अप्रैल 2011 में शादी कर ली। शादी के दो साल बाद ही कल्कि और अनुराग के रिश्ते में दरार आ गई और उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया। 13 नवम्बर 2013 को दोनों ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए अलग होने की घोषणा की जिसके कुछ दिनों बाद दोनों ने तलाक ले लिया।

बिना शादी किए मां बनीं कल्कि

कल्कि कोचलिन ने सितम्बर 2019 में अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज देकर हर किसी को हैरान कर दिया था। कल्कि अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन में थीं लेकिन दोनों ने शादी नहीं की थी। 7 फरवरी को एक्ट्रेस इसराइल के म्यूजिशियन की बेटी की मां बनी हैं। शादी से पहले ही मां बनने पर कल्कि ने एक इंटरव्यू में कहा, हमें शादी करने की जरूरत नहीं है और हम सिर्फ इसलिए शादी नहीं करना चाहते क्योंकि मैं प्रेग्नेंट हूं। अगर भविष्य में हमें बच्चे के डॉक्यूमेंट और स्कूल एडमिशन के लिए इसकी जरूरत पड़ी तो हम शादी के बारे में सोचेंगे।

देव डी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली कल्कि शैतान, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, एक थी डायन जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहीं हैं। कुछ गिनी-चुनी फिल्मों के अलावा कल्कि हमेशा से ही फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करती नजर आई हैं। साल 2019 की सीरीज में कल्कि ने बात्या का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला। आखिरी बार कल्कि जी 5 की वेब सीरीज भ्रम में नजर आई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Happy Birthday Kalki Koechlin: Kalki Koechlin, who was a victim of sexual abuse at the age of 9, made headlines by getting divorced from Anurag and becoming an unmarried mother.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nvn34z

सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की मौनी रॉय की ग्लैमर फोटो, फिर डिलीट कर बोले- ऐसा गलती से हुआ था

शनिवार शाम मौनी रॉय तब अचानक चर्चा में आ गई, जब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से उनकी दो ग्लैमर फोटो शेयर कर दीं। कैप्शन में #sexydiva, #beautyfuldiva, #hotgirl, #urbanasian जैसे हैशटैग के साथ लिखा गया था, "शनिवार का तापमान बढ़ रहा है। मौनी रॉय काफी लुभावनी लग रही हैं।" हालांकि, बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी गई।

NSE ने गलती के लिए माफी मांगी

पोस्ट डिलीट करने के साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपनी गलती के लिए खेद जताया उर माफीनामा जारी किया। उन्होंने लिखा, "आज 12:25 बजे NSE के हैंडल से एक अनचाही पोस्ट की गई थी। यह एक मानवीय भूल थी, जो NSE के अकाउंट को हैंडल करने वाली एजेंसी से हुई थी। कोई हैकिंग नहीं हुई थी। असुविधा के लिए हम अपने फॉलोअर्स से माफी मांगते हैं।"

सोशल मीडिया यूजर्स ले रहे चुटकी

भले ही NSE ने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर उसे ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, "लड़का अपना अकाउंट बदलना भूल गया।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "त्वाडा गलती गलती, साडा गलती पेनल्टी।" एक कमेंट है, "जो इंसान NSE का ट्विटर अकाउंट हैंडल कर रहा है, उसने दो पैग एक्स्ट्रा ले लिए होंगे।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
National Stock Exchange shared pictures of Mouni Roy, It was due to a human error


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3sbagHZ

Saturday, January 9, 2021

एक्ट्रेस ने अपनी ताजा पोस्ट में लिखा- इस्लामिक मुल्कों और चीनी प्रोपेगैंडा ने आपको पूरी तरह खरीद लिया है

कंगना रनोट ने अपनी ताजा पोस्ट में ट्विटर पर जमकर भड़ास निकाली है। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट को इस्लामिक मुल्कों और चीनी प्रोपेगैंडा के हाथों में बिका हुआ बताया है। दरअसल, ट्विटर के हेड जैक डोरसी का 2015 का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लिखा था, "ट्विटर अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खड़ा है। हम सत्ता में सच बोलने के लिए खड़े हैं। और हम बातचीत को सशक्त बनाने के लिए खड़े हैं।" लेकिन हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए कंगना को यह ट्वीट पसंद नहीं आया।

आप सिर्फ अपने लालच के गुलाम हैं : कंगना

एक्ट्रेस ने जैक डोरसी की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है, "नहीं। आप नहीं खड़े हैं। इस्लामिक मुल्कों और चीनी प्रोपेगैंडा ने आपको पूरी तरह खरीद लिया है। आप सिर्फ अपने फायदे के लिए खड़े हैं। दूसरे लोग जो चाहते हैं, आप उनके प्रति बेशर्मी से असहिष्णुता दिखाते हैं। आप अपने लालच के गुलाम होने के अलावा कुछ नहीं हैं। फिर यह प्रचार मत करो। यह शर्मनाक है।"

##

पहले भी ट्विटर को निशाने पर ले चुकीं कंगना

करीब दो महीने पहले भी कंगना ट्विटर पर जमकर भड़की थीं। उस वक्त उन्होंने इसे हिंदू फोबिक बताया था। एक्ट्रेस ने अपनी फोटो शेयर कर पोस्ट में लिखा था, "पिता के साथ मेरी एक रेयर फोटो। जिसमें हम किसी बात पर एग्री नजर आ रहे हैं। हालांकि, हम दोनों में से किसी को याद नहीं है वह कौन सी बात थी। खैर, सुनने में आ रहा है कि सरकार ट्विटर पर बैन लगा सकती है। भारत में ऐसा होने की जरूरत भी है। हमें इस तरह के धोखा देने वाले हिंदू फोबिक और एंटी-नेशनल प्लेटफार्म की जरूरत भी नहीं है।"

##

कंगना ने यह पोस्ट तब की थी, जब ट्विटर द्वारा केन्द्र शासित प्रदेश लेह को जम्मू-कश्मीर का हिस्सा बताया गया था। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक मंत्रालय ने ट्विटर को नोटिस जारी किया था और इसे भारतीय संसद की संप्रभुता की भावना का वॉयलेशन बताया था। इसके बाद #BANTWITTER खूब ट्रेंड हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut got angry on Twitter, Says- Islamists nation and Chinese propaganda has bought you completely


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hWuNLQ