Sunday, August 18, 2019

अपनी शादी और अनुष्का शेट्टी के बारे में यह बोले प्रभास

बाहुबली स्टार इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'साहो' के प्रचार में बिजी हैं। इसी दौरान प्रभास ने मीडिया से बात करते हुए अपनी शादी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि अपनी शादी को लेकर ऐक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब होनी होगी तो हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी लव मैरिज हो सकती है। इससे पहले एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास ने कहा था कि और वह अच्छे दोस्त हैं लेकिन अगर कुछ और होता तो पिछले दो सालों में हम लोगों को कोई एक साथ नहीं देखता क्या? उन्होंने कहा कि करण जौहर के शो पर भी मुझसे सवाल पूछा गया था। मैंने राजामौली और राणा दग्गुबाती को इसका जवाब देने दिया और यहां तक कि उन्होंने भी कहा था कि हमारे बीच में कुछ भी नहीं है। ऐसा नहीं था कि मैंने उन्हें ऐसा कहने के लिए कहा था। बता दें कि प्रभास की फिल्म 'साहो' 30 अगस्त को रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में प्रभास के अलावा श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश, अर्जुन विजय, मंदिरा बेदी भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2HcRFp3
via IFTTT

No comments:

Post a Comment