Thursday, December 16, 2021

बुर्ज खलीफा पर छाए रणवीर सिंह, '83' की दिखाई गई झलक, दीपिका पादुकोण ने दिया ऐसा रिएक्शन

Ranveer singh on Burj Khalifa: बॉलिवुड के पॉप्युलर ऐक्टर रणवीर सिंह (Ranveer singh) इन दिनों अपनी फिल्म '83' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस मूवी में उनकी वाइफ और ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी नज़र आएंगी, जो मूवी में भी उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। ये कपल इस समय दुबई में हैं, जहां उन्हें शानदार तोहफा मिला है। सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर '83' का मोंटाज दिखाया गया। इस नजारे को दोनों स्टार्स ने देखा और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बुर्ज खलीफा के काफी नजदीक खड़े हैं। जैसी ही इस सबसे ऊंची मीनार पर '83' की झलक दिखाई जाती है, वहां मौजूद लोग खुशी के मारे शोर मचाने लगते हैं। दीपिका के लिए भी ये काफी प्राउड मोमेंट होता है और वो रणवीर का हाथ थाम लेती हैं। 'दीपवीर' का वीडियो हो रहा है वायरल रणवीर और दीपिका का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो बुर्ज खलीफा पर '83' की झलक दिखाने से पहले का है। इस वीडियो में दीपिका कुछ बोलती भी नज़र आ रही हैं और दोनों बेहद खुश हैं। अतरंगी लुक में नज़र आए दीपिका-रणवीर रणवीर और दीपिका इस खास मौके पर अतरंगी लुक में नज़र आ रहे हैं। जहां दीपिका ने रेड कलर की ड्रेस पहनी। वहीं, रणवीर गोल्डन कलर के टॉप, जूते और चश्मे में नज़र आए। दुबई में हुआ जोरदार स्वागत रणवीर और दीपिका का दुबई में जोरदार स्वागत हुआ। उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान भी मौजूद रहे। उन्होंने मीडिया से बातचीत की और कई सवालों के जवाब दिए। फिल्म की स्टार कास्ट '83' फिल्म की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। दीपिका उनकी वाइफ रोमी के रोल में नज़र आएंगी। इनके अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, ताहिर राज भसीन, हार्डी संधू और साहिल खट्टर सहित कई स्टार्स हैं। 24 दिसंबर को रिलीज हो रही इस मूवी में साल 1983 में क्रिकेट विश्व कप जीतने के सुनहरे पल को दिखाया गया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30CYgGs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment