Saturday, December 4, 2021

कंगना रनौत पहुंचीं वृंदावन, बांके बिहारी के दर्शन कर बोलीं- जिनके मन में चोर, उन्‍हें मुझसे तकलीफ

अपने बयानों के चलते अकसर विवादों में रहने वालीं ऐक्ट्रेस कंगना रनौत () शनिवार को बांके बिहारी (Kangana at Banke Bihari Vrindavan) का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचीं। जैसे ही फैन्स को कंगना के वहां होने की खबर मिली, वो एक झलक पाने को बेचैन हो गए। बताया जा रहा है कि कंगना रनौत का यह प्रोग्राम एकदम सीक्रेट था, जिसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी। कंगना ने बांके बिहारी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की। कड़ी सुरक्षा के बीच दर्शन करने के बाद कंगना ने एक बड़ा बयान भी दे दिया। कंगना ने कहा कि जिन लोगों के मन में चोर है, उन्हें उनसे तकलीफ होगी। उनकी बातें चुभेंगी। लेकिन देशभक्त उनकी बातों से खुश होंगे। कंगना ने सोशल मीडिया पर भी बांके बिहारी के दर्शन के बाद की अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। साथ में लिखा है, 'बांके बिहारी जी के दर्शन। कृष्ण जन्मभूमि जाते हुए। मुझे नहीं पता कृष्णा कि मैंने आपका प्यार और दयालु भावना पाने के लिए क्या अच्छे कर्म किए थे। राधे राधे।' वहीं कंगना की कार को हाल ही पंजाब में किसानों ने घेर लिया था और और मुर्दाबाद के नारे लगाए। कंगना ने इसका अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो () भी शेयर किया था। उन्होंने साथ में लिखा था, 'जैसे ही मैंने पंजाब में दाखिल हुई, भीड़ ने मेरी कार हमला कर दिया। वे कह रहे हैं कि वे किसान हैं।' एक और वीडियो शेयर कर कंगना ने बताया कहा था कि हिमाचल प्रदेश से पंजाब पहुंचने पर किसानों ने उनकी कार को घेर लिया। कंगना रनौत ने कहा था, 'वो खुद को किसान कह रहे है और मुझपर हमला कर रहे हैं, गंदी गालियां दे रहे हैं, जान से मारे देने की धमकी दे रहे हैं। इस देश में इस तरह का मॉब लिन्चिंग हो रहा है सरे आम।' कंगना के खिलाफ हाल ही एक एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी। ऐक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने सिखों को लेकर बयानबाजी की थी। जिसके कारण उनके खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। तब कंगना ने यह कहकर एक एफआईआर दर्ज करवाई थी कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3DoMCMH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment