कुछ महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधीं प्रड्यूसर रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने हाल ही अपने घर पर एक शानदार क्रिसमस पार्टी रखी, जिसमें करीना कपूर () से लेकर मलाइका अरोड़ा () तक शामिल हुईं। इस पार्टी में सभी ने खूब धमाल मचाया और मस्ती की। सोशल मीडिया पर इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें पार्टी में आईं ऐक्ट्रेसेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। रिया कपूर की पार्टी में करीना और मलाइका अलावा करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मसाबा गुप्ता और पूनम दमानिया शामिल हुईं। करीना हाल ही कजन रद्धिमा कपूर के साथ हैंगआउट करती दिखी थीं। साथ में बहन करिश्मा भी थीं। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो जहां करीना जल्द ही आमिर खान के ऑपोजिट फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। वहीं मलाइका रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' को जज कर रही हैं। वह हाल ही अर्जुन कपूर के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3rHRHxm
via IFTTT
No comments:
Post a Comment