Tuesday, December 7, 2021

विक्की कौशल-कटरीना कैफ के संगीत का वीडियो वायरल, बजे पंजाबी गाने, हुआ लाइट शो

कटरीना कैफ () और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की रस्मों की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। 7 दिसंबर को सिक्स सेंसेज होटल बरवाड़ा (Six Senses Fort Barwara) में कमाल की म्यूजिकल नाइट रही, जिसमें कई पंजाबी और हिंदी के ब्लॉकबस्टर गाने प्ले किए गए। मेहमानों ने डांस परफॉर्मेंस दी। इसमें (Katrina Sangeet) में राजस्थानी लोक गीत भी बजाए गए। सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की म्यूजिकल नाइट का एक वीडियो सामने आया है, जो चर्चा में हैं। वीडियो में रोशनी से जगमग सिक्स सेंसेज फोर्ट नजर आ रहा है और लाइट शो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि संगीत कितना धमाकेदार होगा। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीत में कटरीना की फिल्म 'सूर्यवंशी' से 'टिप टिप बरसा पानी' सॉन्ग भी प्ले किया जाएगा। वहीं विक्की और कटरीना 3 गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि शादी की रस्मों की शुरुआत करने से पहले किले में किस कदर आतिशाबाजी की गई। अब आज यानी 8 दिसंबर को कटरीना और विक्की की संगीत (Katrina Vicky Kaushal sangeet) सेरिमनी होगी। 7 दिसंबर को मेहंदी की रस्म हुई, जिसमें कटरीना के हाथों में राजस्थान के सोजत कस्बे की मेहंदी सजीगी। सोजत से करीब 20 किलो मेहंदी का पाउडर सवाई माधोपुर स्थित वेडिंग वेन्यू पर पहुंचा। यह मेहंदी एकदम ऑर्गेनिक है। कटरीना और विक्की 9 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। 6 तारीख को ही यह कपल परिवार के साथ सिक्स सेंसेज फोर्ट पहुंचा। कटरीना और विक्की का काफिला जैसे ही पहुंचा तो आतिशबाजी से उनका स्वागत किया गया। मेहमानों के लिए स्वागत का खास इंतजाम था। वहीं बताया जा रहा है कि 8 दिसंबर को 11:30 बजे हल्दी है। पढ़ें: विक्की और कटरीना की शादी में करीब 120 मेहमान शामिल होंगे। परिवार के लोगों के अलावा फिल्मी हस्तियां जयपुर पहुंच चुकी हैं। इनमें कबीर खान, मिनी माथुर, नेहा धूपिया-अंगद बेदी, सुनील शेट्टी, करण जौहर, शरवरी वाघ, राधिका मदान जैसे स्टार्स का नाम शामिल है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3DAvovV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment