फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना का कहर एक बार फिर टूट पड़ा है। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के बाद अब ऐक्टर संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर (Maheep Kapoor corona) भी कोविड की चपेट में आ गई हैं। महीप के साथ-साथ सोहेल खान की वाइफ सीमा खान (Seema Khan corona) भी कोविड पॉजिटिव हैं। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, महीप कपूर को हल्के-फुल्के लक्षण हैं। उन्हें कोल्ड और बुखार है, जिसके बाद महीप कपूर ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही महीप कपूर ने उन सभी लोगों को अपना टेस्ट करवाने और ख्याल रखने की अपील की है, जो उनके संपर्क में आए। वहीं एएनआई के एक ट्वीट मुताबिक, बीएमसी ने बताया कि करीना के घर को सील कर दिया गया है। हालांकि ऐक्ट्रेस पूरी जानकारी नहीं दे रही हैं और बीएमसी के अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि आखिर उनके संपर्क में कितने लोग आए थे। सोमवार को पहले करीना और अमृता अरोड़ा के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई। इसके कुछ देर बाद ही करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में संक्रमित होने की बात की पुष्टि की। साथ ही सभी से अपील की कि जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वह अपनी जांच करवा लें। करीना ने शेयर किए गए पोस्ट में लिखा, 'मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। मैंने तत्काल खुद को आइसोलेट कर लिया है और सभी मेडिकल प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हूं। मैं हर किसी से अनुरोध करती हूं कि यदि आप मेरे संपर्क में आए हैं तो कृपया अपनी जांच करवा लें। मेरी फैमिली और मेरा स्टाफ सभी डबल वैक्सिनेटेड हैं। उनमें फिलहाल संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। शुक्र है कि मैं भी ठीक महसूस कर रही हूं और जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाऊंगी।' बता दें कि करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कुछ दिन पहले ही रिया कपूर और करण जौहर की पार्टी में शामिल हुई थीं। रिया की प्री-क्रिसमस पार्टी में करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा और मसाबा गुप्ता भी थीं। वहीं करण जौहर की पार्टी में भी कई सितारे शामिल हुए। इस पार्टी में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट भी थीं। अब जब महीप कपूर और सीमा खान भी कोविड पॉजिटिव हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों भी इस पार्टी में शामिल थीं। इस कारण पार्टी में शामिल होने वाले अन्य सेलेब्स पर भी कोविड संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3m1Ss0y
via IFTTT
No comments:
Post a Comment