Tuesday, December 14, 2021

दुल्हन बनीं अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन पर लुटाया प्यार, इन 10 अनदेखी तस्वीरों में देखिए शादी की एक-एक झलक

टीवी की पॉप्युलर ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे () शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उन्होंने मुंबई के फाइव स्टार होटल में ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन () संग सात फेरे लिए। उनकी शाही शादी में कई सिलेब्स भी शामिल हुए। वेडिंग सेरेमनी के कुछ घंटों बाद ही अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही पति विक्की पर प्यार भी लुटाया है। देखिए अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Ankita Lokhande-Vicky Jain wedding) की शादी की कुछ झलकियां... हाथों में हाथ थामे आए नज़रअंकिता लोखंडे ने जो पहली फोटो शेयर की है, उसमें उन्होंने विक्की का हाथ थामा हुआ है। दोनों के गले में वरमाला है। इनकी जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। अंकिता ने रेड या पिंक कलर की बजाए गोल्डन कलर का लहंगा पहना। उनका ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अंकिता ने यूं की मंडप में एंट्री दूसरी फोटो की बात करें तो इसमें अंकिता दुल्हन के रूप में एंट्री करती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके दोनों तरफ मेहमान, फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त हैं, जो इस खास पल को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर रहे हैं। चेहरे को घूंघट से ढके अंकिता मंडप की तरफ आगे बढ़ रही हैं, जहां विक्की उनका इंतजार कर रहे हैं। अंकिता का ब्राइडल लुक हुआ वायरल तीसरी फोटो में घूंघट की ओट में अंकिता का चेहरा नज़र आ रहा है। वो विक्की को देखकर बेहद खुश नज़र आ रही हैं। बता दें कि अंकिता ने अपने लुक को शाही टच देने के लिए जड़ाऊ ज्वैलरी पहनी थी, जिसमें माथापट्टी, नथ और भारी नेकपीस शामिल हैं। उन्होंने कलीरे और चूड़ा भी गोल्डन कलर का पहना। अंकिता-विक्की ने जोड़ा हाथ चौथी फोटो में विक्की और अंकिता मंडप में हाथ जोड़कर खड़े हैं। ये जोड़ा साथ में बहुत अच्छा लग रहा है। विक्की पर प्यार लुटाती दिखीं अंकितापांचवी फोटो में अंकिता, विक्की पर प्यार-दुलार लुटाती नज़र आ रही हैं। ये तस्वीर बेहद खूबसूरत है। सात फेरे लेते हुए फोटोछठी और सातवीं फोटो में अंकिता, विक्की का हाथ पकड़कर सात फेरे ले रही हैं। अगल-बगल मौजूद लोग उन पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश कर रहे हैं। शादी की निभाई रस्मआठवीं फोटो में विक्की और अंकिता शादी की रस्म निभाते नज़र आ रहे हैं, जहां अंकिता बेहद खुश हैं। अंकिता दिखीं बेहद खूबसूरतनौवीं तस्वीर में अंकिता की हल्की सी झलक दिखाई दे रही है। उन्होंने हैवी ज्वैलरी के साथ मिनिमल मेकअप किया है। एक-दूजे के हुए अंकिता-विक्कीदसवीं और आखिरी फोटो में अग्नि को साक्षी मानकर अंकिता और विक्की हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थामे खड़े हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33o9Wxz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment