Friday, December 3, 2021

Video: होनेवाली दुल्हन कटरीना की बहन इज़ाबेल का वीडियो देख फैन्स हैरान, ऑटो से कर रहीं ट्रैवल

इस वक्त बॉलिवुड में विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी की जमकर चर्चा है। राजस्थान में होनेवाली इस शादी को लेकर भव्य तैयारियां और सिक्यॉरिटी हैं। शादी की इन खबरों के बीच कटरीना की फैमिली की कुछ झलकियां भी सामने आ रही हैं। कटरीना की बहन इज़ाबेल का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ऑटो में नजर आ रही हैं और यही बात फैन्स को हैरान कर रहा है। कटरीना की बहन इज़ाबेल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह क्लिनिक के बाहर सड़क पर ऑटो का इंतजार करती दिख रही हैं। इज़ाबेल केजुअल लुक में नजर आ रही थीं और पैपराजियों को देखकर उन्होंने कोई रिऐक्शन नहीं दिया। इज़ाबेल इस वीडियो में काफी सिंपल दिख रही हैं और वह ऑटो पर बैठती नजर आ रही हैं। इज़ाबेल के इस वीडियो पर लोग हैरानी जता रहे हैं। यूज़र्स इस बात को लेकर हैरान हैं कि जिसकी बहन की शाही शादी और भव्य इंतजाम को लेकर इतनी चर्चा है, वह ऑटो में सफर कर रही हैं। बता दें कि दोनों की शादी राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट में होने जा रही है, जहां तमाम बड़ी हस्तियों के साथ-साथ पीएमओ से भी कुछ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। इस शादी को लेकर जबरदस्त सिक्यॉरिटी इंतजाम हैं। प्राइवेट सिक्यॉरिटी, बाउंसर्स के अलावा होटेल की तरफ से भी इस शादी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZSY6dD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment