Wednesday, December 15, 2021

मुंबई में तालियों की गूंज से हुआ हरनाज संधू का स्वागत, Miss Universe ने एयरपोर्ट पर लहराया तिरंगा

अपने देश का नाम रोशन करने के बाद () जब मुंबई आईं तो एयरपोर्ट के बाहर निकलते ही तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया गया। हरनाज ने भी 'चक दे फट्टे' कहकर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शान से तिरंगा भी लहराया। बता दें कि हरनाज ने हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) का ताज अपने सिर पर सजाया है। करीब 21 साल बाद भारत को ये खिताब मिला है। ऐसे में पूरा देश इस वक्त हरनाज पर नाज कर रहा है। अपने देश का नाम रोशन करने के बाद संधू (Harnaaz Kaur Sandhu) मुंबई वापस लौट आई हैं। वो जैसे ही एयरपोर्ट के बाहर निकलीं, तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया गया। हरनाज ने भी 'चक दे फट्टे' कहकर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने तिरंगा भी लहराया। बता दें कि हरनाज ने हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) का ताज अपने सिर पर सजाया है। करीब 21 साल बाद भारत को ये खिताब मिला है। ऐसे में पूरा देश इस वक्त हरनाज पर नाज कर रहा है। हरनाज का हुआ जोरदार स्वागत हरनाज कौर का मुंबई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस बीच 'चक दे फट्टे' की आवाज गूंजी तो हरनाज भी खुद को रोक नहीं पाईं और हाथों में जो तिरंगा पकड़ा था, उसे गर्व से लहराने लगीं। मिस यूनिवर्स 2021 ने हाथ जोड़कर आभार किया व्यक्त रेड कलर की ड्रेस में हरनाज बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं। उन्होंने भी उनके स्वागत के लिए मौजूद सभी लोगों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। टीवी पर नज़र आ चुकी हैं हरनाज बता दें कि हरनाज मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना नाम कमा चुकी हैं। उनकी कुछ पंजाबी फिल्में भी हैं, जो अगले साल रिलीज होंगी। यही हीं, वो पॉप्युलर टीवी सीरियल 'उडारियां' में भी नज़र आ चुकी हैं। ये उनका डेब्यू शो था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31Szin7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment