बॉलिवुड ऐक्टर (Ranbir Kapoor) इस वक्त अपनी अपकमिंग मूवी 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ मेकर्स ने इस फिल्म के मोशन पोस्टर को लॉन्च करते हुए रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की तो दूसरी तरफ दिग्गज कलाकार राज कपूर (Raj Kapoor) की बर्थ एनिवर्सिरी के मौके पर रणबीर ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया। दरअसल, मौका था राज कपूर की बायोग्राफी 'राज कपूर: द मास्टर एट वर्क' के लॉन्च का, जहां रणबीर ने अपने फिल्मी करियर से जुड़े एक किस्से का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब वो मशहूर फिल्ममेकर के असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे तो उन्हें निर्माता ने न सिर्फ गाली देते थे, बल्कि मारते भी थे। हालांकि, जब रणबीर ने इसकी वजह का भी खुलासा किया है, जिसे जानकर आप भंसाली की तारीफ करते नहीं थकेंगे। रणबीर के साथ इस तरह से बिहेव करते थे भंसाली रणबीर कपूर ने बताया कि वो संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस में काम करते थे। जब '' फिल्म में वो उनके असिस्टेंट थे, तब वो हमेशा रणबीर से असिस्टेंट की तरह ही बिहेव करते थे न कि ये कि रणबीर स्टार किड हैं। जानिए इसके पीछे की वजह ऐक्टर ने कहा, 'मैं घंटों तक घुटनों पर बैठा रहता था। वो हमें मारते थे। गालियां देते थे, ताकि हम दुनिया के लिए तैयार और मजबूत हो सकें। मेरी पीढ़ी के फिल्म निर्माता सिर्फ व्यावसायिक पहलू के पीछे भाग रहे हैं...।' भंसाली की फिल्म से रणबीर ने किया था डेब्यू बता दें कि रणबीर ने संजय लीला भंसाली की मूवी 'सांवरिया' से बॉलिवुड में कदम रखा था। इसमें सोनम कपूर भी ऐक्टिंग करती नज़र आई थीं और ये उनकी भी डेब्यू मूवी थी। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर जल्द ही कई प्रोजेक्ट्स में नज़र आने वाले हैं। उनके पास अयान मुखर्जी की 'ब्रहमास्त्र' है, जिसमें वो आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ नज़र आएंगे। दूसरी फिल्म 'शमशेरा' है, जिसकी डिटेल्स आना बाकी है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ma6Jse
via IFTTT
No comments:
Post a Comment