फेमस जर्नलिस्ट विनोद दुआ (Vinod Dua) अब नहीं रहे। इस साल की शुरुआत में ही विनोद दुआ कोविड की चपेट में आए थे और तब से वह बीमार चल रहे थे। 67 साल की उम्र में विनोद दुआ ने शनिवार रात इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने सोशल मीडिया पर दी, जिसके बाद से उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। बॉलिवुड के कई सितारे विनोद दुआ के लिए अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। मल्लिका दुआ ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। मल्लिका ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है और बताया है कि उनका अंतिम संस्कार आज 5 दिसम्बर दोपहर को किया जाएगा। मल्लिका के इस पोस्ट पर बॉलिवुड सितारों ने शोक व्यक्त किया है। गौहर खान ने लिखा है, 'आप और आपकी बहन को हिम्मत मिले इसकी प्रार्थना करते हैं। जर्नलिज़्म में एक सच्चे हीरो थे। जैसी हो वैसे ही मजबूत बनी रहो।' अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'उनके साथ ही मेरे बचपन का एक हिस्सा भी चला गया। मैं ज़ायका इंडिया का शो के नए एपिसोड के लिए काफी एक्साइटेड रहती थी। उन्होंने मुझमें फूडी वाली खूबियों को डिवेलप किया था और यकीन दिलाया था कि मैं दुनिया के किसी कोने में रहूं, मैं खाने के लिए शानदार जगहों की तलाश कर सकती हूं। उनके आत्मा को शांति मिले।' फरहान अख्तर , पुलकित सम्राट, अदिति राव हैदरी, अनुष्का शर्मा, मीरा कपूर, नेहा धूपिया, सोनाली बेंद्रे, विक्की कौशल जैसे कई सितारों ने उन्हें इस पोस्ट पर श्रद्धांजलि दी है और शोक व्यक्त किया है। विनोद दुआ को पिछले कुछ समय में कई बार हॉस्पिटलाइज़ कराना पड़ा, हालांकि पोस्ट कोविड से लड़ते हुए उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं दिखा। बता दें कि उनकी वाइफ पद्मावती 'चिन्ना' दुआ का भी जून में कोविड से चली लंबी लड़ाई लड़ने के बाद निधन हो गया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lCbSc3
via IFTTT
No comments:
Post a Comment