Friday, December 10, 2021

रितिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान का नया आशियाना, बच्चों के साथ हुईं शिफ्ट

बॉलिवुड स्टार () की एक्स-वाइफ () अब अपनी बिल्डिंग फोर बंगलोज में नहीं रहती हैं। सुजैन खान अब अपने दोनों बेटों रिदान और रेहान (Hridhaan and Hrehaan) के साथ एक नई शानदार बिल्डिंग में शिफ्ट हो गए हैं जो क्लब के पास है। सुजैन और उनके बच्चों का यह नया घर रितिक रोशन के सी-फेसिंग नए घर से भी ज्यादा दूर नहीं है। सुजैन का यह नया घर किराए का नहीं है बल्कि यह उन्होंने खरीदा है। इस घर में शायद 4 कमरे या उससे ज्यादा हैं। एक सूत्र ने बताया है कि सुजैन और उनके बच्चे अभी यहां रहने लगे हैं। रितिक भी सुजैन के इस नए घर में अक्सर आया करते हैं। रितिक कई बार दिन में 2 बार भी इस घर में आते हैं और बच्चों के साथ वक्त बिताते हैं। बता दें कि रितिक रोशन ने अपनी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड सुजैन खान से साल 2000 में शादी की थी। बाद में साल 2014 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया। कहा जाता है कि सुजैन अभी अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। हालांकि अभी दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3yhOPZl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment