Thursday, December 9, 2021

अनुष्का-विराट के पड़ोसी बनेंगे कटरीना-विक्की, हर महीने इतना होगा अपार्टमेंट का किराया !

इंतजार की घड़ियां खत्म हो गईं और विक्की कौशल () व कटरीना कैफ () हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। राजस्थान में दोनों की शाही शादी हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वेडिंग सेरेमनी के बाद इस कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण सहित बॉलिवुड की तमाम हस्तियों ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि कटरीना और विक्की अब अनुष्का शर्मा () और विराट कोहली () के पड़ोसी बनने जा रहे हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के पॉश एरिया जुहू में विराट और अनुष्का ने एक बिल्डिंग में दो फ्लोर खरीदा हुआ है। इसी बिल्डिंग में विक्की ने आठवीं मंजिल पर पांच साल के लिए किराए पर अपार्टमेंट लिया है। किराए की कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई जा रही है। ये एक सी-फेसिंग बिल्डिंग है, जिसमें लग्जरी फैसिलिटीज हैं। विक्की और कटरीना का नया घर 5 हजार स्कॉयर फीट का होगा। एक-दूजे के हुए विक्की-कटरीनाकटरीना और विक्की शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस रॉयल वेडिंग में फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। कुल मिलाकर 120 मेहमान इस शाही शादी के साक्षी बनें। जोड़े ने शेयर की शादी की फोटोजकटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'हमारे दिलों में सिर्फ प्यार और कृतज्ञता है, जो हमें इस पल तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना के साथ हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू करते हैं।' इन तस्वीरों में कटरीना लाल रंग के डिजाइनर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो सिर पर सहरा पहने विक्की दूल्हे के रूप में परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dFbW6K
via IFTTT

No comments:

Post a Comment