Sunday, September 8, 2019

जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की Gully Boy

बॉलिवुड के पॉप्युलर ऐक्टर और की फिल्म '' इस साल सबसे ज्यादा पसंद की गई फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था और फिल्म में रणवीर-आलिया की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की गई थी। 'गली बॉय' का बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था और मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में इसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला था। अब खबर आ रही है अक्टूबर में 'गली बॉय' में रिलीज की जाएगी। इस खबर से रणवीर सिंह भी काफी उत्साहित हैं। अपने एक ऑफिशल स्टेटमेंट में उन्होंने कहा, 'मैं बेहद खुश हूं और इस बात पर बेहद गर्व है कि 'गली बॉय' जापान में भी रिलीज हो रही है। मैं कभी जापान नहीं गया हूं और उगते सूरज वाले इस देश के बारे में मैंने केवल अच्छी बातें सुनी हैं। मुझे उम्मीद है कि किसी दिन मैं वहां जाऊंगा।' रणवीर ने आगे कहा, 'हमारी फिल्म जापान में जा रही है और मुझे उम्मीद है कि आप इसे देखेंगे और पसंद करेंगे।' बता दें कि रणवीर-आलिया की यह फिल्म एक ऐसे साधारण गरीब लड़के की कहानी थी जो रैपर बनना चाहता है। फिल्म में कल्कि केकलां, विजय राज और सिद्धांत चतुर्वेदी भी मुख्य भूमिकाओं में थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZMPwvw
via IFTTT

No comments:

Post a Comment