छोटो और बड़े पर्दे से आए दिन शादी की खबरें सुनाई दे रही हैं। पहले 'कुंडली भाग्य' की प्रीता यानी श्रद्धा आर्या ने शादी कर ली, फिर अंकिता लोखंडे के शादी की डेट सामने आई और अब सब टीवी पर आने वाले शो 'तेरा यार हूं मैं' ( ) की ऐक्ट्रेस सायंतनी घोष ( ) की सगाई की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनकी शादी वैसे कोलकाता में पांच दिसंबर को अनुग्रह तिवारी, जो ऐक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड हैं, उनसे हो रही है। लाल रंग की साड़ी और गोल्डन ब्लाउज़ में अनुग्रह के साथ नज़र आ रही सायंतनी घोष जितनी प्यारी लग रही हैं, उतनी ही प्यारी इस साड़ी को पहनने की वजह भी है। पहले आप ये तस्वीर देखिए- हमारे सहयोगी ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सायंतनी ने इस साड़ी के पीछे छिपि उस प्यारी से वजह को बताया। कहा, 'मेरी नानी 2020 में गुज़र गई थीं।और मैं उनके सबसे ज्यादा करीब थी। मैं उनके मौजूदगी को महसूस करना चाहती थी। और मुझे पता है कि वो मुझे आशीर्वाद दे रही हैं। तो उनकी याद में, मैंने वो साड़ी पहनने का फैसला किया, जो उन्होंने मुझे दी थी।' शादी सायंतनी के होमटाउन कोलकाता से तो रिसेप्शन अनुग्रह के होमटाउन जयपुर से होगा। मजे की बात ये है कि 'तेरा यार हूं मैं' ( Tera Yaar Hoon Main) में भी सायंतनी उर्फ दलजीत की शादी होने वाली है और ये इत्तेफाक ही है कि रील और रियल लाइफ की शादी आस-पास हो रही है। एक साधारण तरीके से तो दूसरी बड़ी धूमधाम और ड्रामे के साथ। दलजीत बंसल की शादी पर सायंतनी ने बताया, 'दलजीत की शादी एक फिल्मी वेडिंग के तौर पर होने जा रही है। दर्शक इस शादी की सभी रस्मों के दौरान होने वाले ड्रामे और एक्साइटमेंट के विटनेस होंगे। हालांकि मैंने अपनी रियल शादी को एकदम साधारण तरीके से करने का ऑप्शन चुना है। क्योंकि मैं अपने करीबियों और दोस्तों के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करना चाहती हूं।' सिंपल तरीके से शादी करने की वजह पर सायंतनी ने बताया, 'हम ऐसे कपल नहीं, जो सोशली एक्टिव हों। पब्लिकली कपल के तौर पर सामने आए हों। हमने अभी तक का सफर सिंपल तरीके से ही तय किया है, इसीलिए शादी भी उसी तरह कर रहे हैं। साधारण तरीके से। हालांक मैं बोरिंग शादी नही चाहती। बचपन से ही मुझे दुल्हन बनने का शौक था। लेकिन एक डेली सोप की ऐक्टर होने के नाते आप तैयार होते हैं और हज़ार बार शादी करते हैं। इसलिए अब उनका बहुत अच्छे से तैयार होने और भारी लहंगे पहनने का मन भर चुका है। उनका कहना है कि अगर उनका बस चलता तो वो डेनिम शॉर्ट्स में ही शादी कर लेतीं।' वहीं शादी के बाद हनीमून पर जाने को लेकर किए गए सवाल पर सायंतनी ने कहा कि इसका अभी तक कोई प्लान नहीं है। वह तुरंत काम पर वापस आना चाहती हैं। फिलहाल हनीमून को 2022 तक के लिए होल्ड पर रखा गया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3EvudPx
via IFTTT
No comments:
Post a Comment