जहां इस वक्त बॉलिवुड में शादियों का सीज़न है, वहीं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor) भीड़ से दूर मालदीव में अपनी छुट्टियां साथ बिता रहे हैं। दोनों ने इस वकेशन की कई खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं। अर्जुन ने मलाइका अरोड़ा का चुपके से वीडियो बनाया है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है। जहां मलाइका ने हाल ही में अपने इस वकेशन की ग्लैमरस झलकियां दिखाईं वहीं अर्जुन कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा की साइकलिंग का वीडियो शेयर किया है। अर्जुन चुपके से इस वीडियो को शूट कर रहे थे और मलाइका को इस बारे में पता नहीं था। अर्जुन ने इस हॉलिवुड की कई और झलकियां शेयर की हैं, जिसमें मालदीव का खूबसूरत झलकियां नजर आ रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर हाल ही में 'भूत पुलिस' में नजर आए। वह जल्द ही 'एक विलन रिटर्न्स' में नजर आएंगे। इस फिल्म में नके साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी होंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3EtjkxD
via IFTTT
No comments:
Post a Comment