कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के वेडिंग वेन्यू पर पहुंचने के साथ ही शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। आज यानी 7 दिसंबर को कपल की हल्दी और मेहंदी (Katrina Kaif Mehendi) सेरिमनी है। 8 दिसंबर को विक्की और कटरीना की संगीत ( Vicky Kaushal Sangeet) सेरिमनी होगी। खबर है कि संगीत के लिए विक्की और कटरीना ने जबरदस्त तैयारियां की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना और विक्की ने डांस परफॉर्मेंस के साथ-साथ यह भी प्लान किया है कि कौन-कौन से गाने संगीत में बजेंगे और कौन-से नहीं। खबर है कि संगीत सेरिमनी में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का एक भी गाना नहीं बजेगा। पढ़ें: यह है संगीत की थीम, नहीं बजेगा रणबीर का गाना 'इंडियाटुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीत सेरिमनी में विक्की कौशल और कटरीना 'काला चश्मा', 'नचदे ने सारे' और 'तेरी ओर' जैसे गानों पर रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस देंगे। संगीत से लेकर शादी में सारे वेडिंग सॉन्ग प्ले होंगे, लेकिन रणबीर कपूर के गानों को लेकर सख्त हिदायत दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर का कोई भी गाना सेरिमनी में नहीं बजेगा। संगीत की थीम 'ब्लिंग' रखी गई है। बताया जा रहा है कि संगीत में ब्राइड वर्सेज ग्रूम साइड परफॉर्मेंस होगी। ब्रेकअप के बाद आईं दूरियां बता दें कि विक्की कौशल को डेट करने से पहले कटरीना, रणबीर को डेट कर रही थीं। दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे। लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद से कटरीना और रणबीर एक-दूसरे से दूरियां मेनटेन रखते हैं। अब जहां कटरीना, विक्की के साथ शादी कर रही हैं, वहीं रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। खबर है कि दोनों अगले साल शादी कर सकते हैं। शादी में 120 मेहमान, वेडिंग वेन्यू पहुंचे विक्की-कटरीना बात करें कटरीना और विक्की की शादी की, तो इसमें 120 मेहमानों को बुलाया गया है। शादी एकदम शाही अंदाज में होगी। दूल्हा-दुल्हन सोमवार को ही परिवार के साथ जयपुर पहुंच गए और वहां से वेडिंग वेन्यू पहुंचे। कटरीना और विक्की के होटल में पहुंचते ही मैनेजमेंट ने उनका भव्य स्वागत किया गया। भव्य आतिशबाजी की गई। इस दौरान होटल मैनेजमेंट और अन्य लोगों ने कटरीना और विक्की को फूल मालाएं पहनाई और तिलक निकाल कर उनका स्वागत किया।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dydcIt
via IFTTT
No comments:
Post a Comment