विक्की कौशल () और कटरीना कैफ () की 9 दिसंबर को शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए मेहमान वेडिंग वेन्यू पहुंच चुके हैं। लेकिन फैंस के मन में अभी भी सवाल है कि क्या सलमान या उनकी फैमिली इस शाही शादी में शामिल होगी? रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना चाहती थीं कि सलमान खान (Salman Khan) अपने पैरंट्स के साथ शादी में शामिल हों, लेकिन ऐसा नहीं हो पाएगा। वहीं एक इंटरव्यू में सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा (Arpita Khan Sharma) ने कहा था कि उन्हें शादी के लिए कोई न्यौता नहीं मिला है। पर लेटेस्ट अपडेट यह है कि कटरीना चाहती थीं कि सलमान के पैरंट्स शादी में शामिल हों और उन्हें आशीर्वाद दें। कटरीना सलमान और उनकी फैमिली के बेहद करीब हैं। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, के पैरंट्स यानी सलीम खान () और सलमा (Salma) हेल्थ इशूज के कारण शामिल नहीं हो पाएंगे। वहीं सलमान भी अपने Da-Bangg टूर के चलते इस शादी से दूर रहेंगे। सलमान 10 दिसंबर से रियाध में परफॉर्म करेंगे। 8 दिसंबर को ही वह टीम और बॉडीगार्ड शेरा के साथ रियाध के लिए निकल जाएंगे। पढ़ें: रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कटरीना और विक्की कौशल की शादी में सिर्फ सलमान की बहनें शामिल होंगी। जहां अर्पिता पति आयुष शर्मा के साथ पहुंच सकती हैं, वहीं अलवीरा भी पति अतुल अग्निहोत्री के साथ सेलिब्रेशन का हिस्सा हो सकती हैं। कटरीना और विक्की की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 7 दिसंबर को मेहंदी की रस्म हुई, जिसमें होने वाले दूल्हा-दुल्हन को सोजत की मेहंदी लगाई गई। 8 दिसंबर को हल्दी और संगीत की रस्म होगी। शादी में शामिल होने के लिए अभी तक जो फिल्मी हस्तियां जयपुर पहुंच चुकी हैं, उनमें कबीर खान, मिनी माथुर, राधिका मदान, सुनील शेट्टी, करण जौहर, नेहा धूपिया और अंगद बेदी रा नाम शामिल है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dxUctI
via IFTTT
No comments:
Post a Comment