Saturday, December 4, 2021

कटरीना और विक्की की शादी में शामिल होंगे 40 पंडित, सभी के लिए बुक किया गया धर्मशाला

() और () की 9 दिसंबर को शादी के मद्देनजर राजस्थान के सवाई माधोपुर के होटल सिक्स सेंस फोर्ट में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस शादी के लिए मुंबई से खास टेंट आया है जो होटल के अंदर लगाया जाएगा। इवेंट कंपनी की ओर से मैनेजमेंट कमेटी के निर्देश पर यह टेंट लगाया जा रहा है। 9 दिसंबर को जब कटरीना कैफ और विक्की कौशल परिणय सूत्र में बंधेगे तब महाराष्ट्र के 3 पंडित वैदिक मंत्रोचार करेंगे। मुंबई से 40 पंडितों का एक दल और चौथ का बरवाड़ा पहुंचेगा। 40 पंडितों के लिए एक धर्मशाला में कमरे बुक कराए गए हैं। चौथ का बरवाड़ा में ही स्थित एक धर्मशाला में 40 पंडित ठहरेंगे। शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को नेशनल पार्क रणथंबोर का भ्रमण कराया जाएगा। रणथंबोर पार्क के जोगी महल में हाईटेक व्यवस्था की जा रही है। यह व्यवस्था पर सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा के द्वारा की जा रही है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के लिए सिक्स सेंस चौथ बरवाडा के अलावा तीन अन्य होटल भी बुक कराए गए हैं। जिसमें वन्यविलास, अमन एक खास और ताज होटल को बुक कराया गया है। इन तीनों होटल में शादी में आने वाले 120 मेहमानों को ठहराया जाएगा। इसके अलावा एक और होटल वन्य महल होटल को भी बुक करने की योजना तैयार की जा रही है। इधर, कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को देखते हुए क्रू मेंबर्स के लिए 10 दिसंबर तक होटल बुक रहेगा। पर्सनल बॉडीगार्ड व मेकअप आर्टिस्ट बेबी सीटर के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। पर्सनल बॉडीगार्ड व मेकअप आर्टिस्ट बेबी सीटर की व्यवस्थाएं वन्य महल होटल में की जा सकती हैं। वन्य महल होटल में ही 50 लोगों के लिए ब्रेकफास्ट लंच और डिनर की अलग से व्यवस्था होगी। इस दौरान वन्य महल होटल में एक वेज सब्जी, दाल-चावल, चपाती वही नॉनवेज के साथ दो मिठाई का मेन्यू शामिल किया गया है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के लिए शनिवार को दिनभर मंडप तैयार किया गया। मंडप को रजवाड़ा लुक दिया गया है और यह मंडप पूरी तरह शीशे में बन्द रहेगा। ऐसे में रजवाड़ा स्टाइल में दिखने वाले इस शीशमहल जैसे मंडप में कटरीना कैफ और विक्की कौशल सात फेरे लेंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xXTEXI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment