ऐक्टर सोनू सूद () मंगलवार को प्रड्यूसर करीम मोरानी ( 2014) के बंगले पर 2014 में हुई गोलीबारी से संबंधित एक मामले में मुंबई की स्पेशल मकोका कोर्ट के सामने गवाह के रूप में पेश हुए। सोनू सूद ने बताया कि उन्हें गैंगस्टर रवि पुजारी () से एक धमकी भरा फोन आया था, जिसमें कहा गया था कि वह फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' (Happy New Year) के प्रमोशन में शामिल न हों। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी रवि पुजारी गिरोह के सदस्यों की तरफ से की गई थी। अभियोजन पक्ष ने दावा किया है कि हिंदी फिल्म के विदेशी प्रचार अधिकारों को लेकर मोरानी को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी। सोनू सूद के अलावा, 2014 में आई फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लीड रोल में थे। स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर प्रदीप घरात के अनुसार, सोनू सूद ने अभियोजन मामले में पूरा सहयोग किया और मामले की सुनवाई कर रही मकोका कोर्ट के सामने उनके बयान और सबूतों को दर्ज करने का काम पूरा किया गया। गवाही के दौरान, सोनू सूद ने कोर्ट को बताया कि 2014 में, उन्हें रवि पुजारी की तरफ से धमकी भरा फोन आया था, जिसमें उनसे 'हैप्पी न्यू ईयर' का प्रमोशन नहीं करने को कहा गया था। ऐक्टर ने कहा कि उन्हें मीडिया में आई खबरों से पता चला कि मुंबई में मोरानी के घर पर गोलीबारी हुई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, रवि पुजारी 'हैप्पी न्यू ईयर' के कलाकारों और फिल्म टीम को निशाना बना रहा था, जब से मोरानी ने गैंगस्टर को फिल्म के विदेशी प्रचार अधिकार देने की उसकी मांग को ठुकरा दिया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dPtxsA
via IFTTT
No comments:
Post a Comment