Sunday, December 5, 2021

कंगना रनौत बोलीं- मैं किसी पार्टी से संबंधित नहीं, राष्ट्रवादियों के लिए करूंगी प्रचार

ऐक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी विवादित राजनीतिक बयानबाजी के लिए जानी जाती है। अधिकांश मौकों पर () के सपोर्ट में बोलने वाली कंगना ने शनिवार को कहा है कि वह किसी राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक नहीं रखती हैं। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा है कि वह राष्ट्रवादी लोगों के लिए प्रचार जरूर करेंगी। कंगना रनौत शनिवार को पहुंची थीं। यहां श्री कृष्ण जन्मस्थान में दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं किसी पार्टी से संबंधित नहीं हूं। जो लोग राष्ट्रवादी हैं, मैं उनके लिए प्रचार करूंगी।' कंगना रनौत ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूपी के मुख्यमंत्री यह प्रयास करेंगे कि लोग श्री कृष्ण का 'असली' जन्मस्थान देख सकें। कंगना रनौत ने यह दावा किया कि जहां भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था वहां पर एक ईदगाह बना हुआ है। कंगना रनौत ने इस मौके पर यह भी कहा कि जो लोग बहादुर, ईमानदार, राष्ट्रवादी हैं और देश के लिए बात करते हैं उन्हें पता होगा कि वह जो कह रही हैं वह सही है। हाल में चंडीगढ़ में आंदोलन कर रहे किसानों ने कंगना की कार को विरोध स्वरूप रोक लिया था, इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मैं कभी माफी नहीं मांगूगी। मैं हमेशा विरोध करती रहूंगी।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3DplcGk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment