बॉलिवुड के न्यूली वेड कपल और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट में शादी कर ली। इस शादी में दोनों के परिवारों के अलावा कुछ नजदीकी दोस्त ही शामिल हुए थे। बॉलिवुड के कुछ ही लोग इस शादी में शामिल हुए थे। अब दोनों ने बॉलिवुड सिलेब्रिटीज को अपनी शादी की मिठाई भेजना शुरू कर दिया है। इन सिलेब्स में भी शामिल हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर यह शेयर किया है। कटरीना और विक्की की तरफ से कंगना को देसी घी के लड्डू भेजे गए हैं। कंगना ने देसी घी लड्डुओं की बास्केट की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'कटरीना कैफ और विक्की कौशल की तरफ से स्वादिष्ट देसी घी के लड्डू। शुक्रिया और बहुत बहुत बधाई।' इस बास्केट में मिठाई के अलावा खूबसूरत फूलों और हाथ ले लिखे नोट से सजाया गया है। बता दें कि शादी के बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। शादी के अलावा इन्होंने एक दिन पहले ही हल्दी की रस्म की तस्वीरें भी फैन्स के साथ शेयर की हैं। कंगना के अलावा अभिषेक बच्चन, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और शाहिद कपूर जैसे सिलेब्रिटीज ने भी कटरीना और विक्की को शादी की बधाई दी है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3GCy7a4
via IFTTT
No comments:
Post a Comment