अपने पोस्ट और तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर कहर बरपाने वालीं ऐक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अब अपने 'लुंगी डांस' ( lungi dance) को लेकर चर्चा में हैं। सनी लियोनी ने अपनी टीम के साथ लुंगी पहनकर बीच सड़क पर डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। सनी लियोनी ने यह डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Sunny Leone Instagram) पर शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। सनी लियोनी बड़े ही मस्त अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो को अब तक 3 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सनी लियोनी इन दिनों फिल्म 'ओह माय घोस्ट' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल चेन्नै में चल रही है। वहां ऐक्ट्रेस ने पिंक शर्ट और लुंगी पहन, गले में रुमाल बांधकर जबरदस्त डांस किया। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी 'ओह माय घोस्ट' के अलावा कुछ और साउथ फिल्मों में दिखेंगी, जिनमें 'रंगीला', 'शेरो' और 'हेलेन' शामिल हैं। ऐक्ट्रेस ने साल 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलिवुड डेब्यू किया था। फिल्मों के अलावा सनी लियोनी 'बिग बॉस' और 'एमटीवी स्प्लिट्सविला' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने कुछ वेब सीरीज में भी काम किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3oOxiVi
via IFTTT
No comments:
Post a Comment