बधाइयां जी बधाइयां. () और विकी कौशल () की फाइनली शादी हो रही है। 7 से 9 दिसंबर को होने वाली इस शादी का वेन्यू राजस्थान के सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट है। एक तरफ जहां कटरीना और विकी अपनी शादी को प्राइवेट रखने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं, वहीं सुरक्षा और व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। विकी कौशल और कटरीना की शादी में कई (guests at ) फिल्मी हस्तियां भी शामिल होंगी। अब 120 में से 118 लोगों के नाम तो नहीं पता चल पाए हैं, पर दो लोगों के नाम सामने आ गए हैं. दरअसल, नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) का उनके पति रोहनप्रीत (Rohanpreet Singh) के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां दोनों को जोधपुर (Jodhpur) पहुंचते देखा गया. वीडियो के कैप्शन में लिखा है #nehakakkar #rohanpreetsingh एक बहुत बड़ी शादी में परफॉर्म करने के लिए जोधपुर पहुंचे। #bigfatindianwedding. अब इसी से फैन्स कयास लगा रहे हैं कि ये दोनों कटरीना-विकी की शादी में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं. वैसे तो अभी तक गेस्ट लिस्ट सीक्रेट रखी गई है। सुरक्षा इतनी कड़ी है कि शादी में किसी भी फटॉग्रफर या मेहमान को फोटो लेने की इजाजत नहीं होगी। मोबाइल तक ले जाने की परमीशन नहीं है. शादी कवर करने के लिए इंटरनैशनल फटॉग्रफर मारिया टेस्टीनो को हायर किया है, जो सब रिकॉर्ड और शूट करेंगे। सके अलावा कोविड-19 के तहत डबल वैक्सीनेटेड लोग ही इस शादी में शिरकत कर सकेंगे। कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सभी जिला अधिकारियों को बैठक में कडे़ दिशा निर्देश दिए गए हैं। और तो और होटल प्रशासन ने भी होटल के अंदर काम कर रहे मजदूरों की छुट्टी कर दी है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कटरीना कैफ और की शादी में किसी भी प्रकार की सुरक्षा की चूक न हो।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ECsqYQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment