Wednesday, December 15, 2021

करीना के बाद उनकी मेड को भी हुआ कोरोना! आलिया और मलाइका की नेगेटिव रिपोर्ट

हाल ही ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा समेत महीप कपूर और सीमा खान भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। अब खबर है कि करीना की मेड को भी कोरोना हो गया है। करीना पहले से ही आइसोलेशन और डॉक्टरों की देखरेख में हैं। करीना के कोविड पॉजिटव होने के बाद बीएमसी ने उनका घर सील कर दिया था। वहीं करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह कोविड संक्रमित हैं। आइसोलेशन में हैं और सारे मेडिकल व कोविड प्रोटोकॉल फॉलो कर रही हैं। 'इंडियाटुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, अब करीना की मेड भी कोरोना पॉजिटिव है। इस पार्टी में आलिया भट्ट और मलाइका अरोड़ा भी थीं। लेकिन उनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि करीना फिल्ममेकर करण जौहर के घर पर हुई एक पार्टी में शामिल हुई थीं। एक हफ्ते बाद ही उन्हें कोविड हुआ। करीना तब से बच्चों-तैमूर और जेह के साथ क्वारंटीन हैं। वहीं उनके पति सैफ अली खान फिलहाल मुंबई से बाहर हैं। वहीं करीना के घर को सील करने के बाद बीएमसी ने करण जौहर के घर को सैनिटाइज कर पूरे परिवार का कोविड टेस्ट कराया। लेकिन करण जौहर उन रिपोर्ट्स को देख भड़क गए, जिनमें कहा जा रहा था कि उनके घर पर हुई पार्टी में शामिल होने के बाद करीना और अन्य लोगों को कोरोना हुआ है। पढ़ें: करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा था, 'भगवान की कृपा से मेरे परिवार, मेरी और मेरे घर पर मौजूद सभी लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। मैंने अपना दो बार टेस्ट कराया है और दोनों निगेटिव आए हैं। मैं बीएमसी के प्रयासों की सराहना करता हूं कि उन्होंने हमारे शहर की सुरक्षा को सुनिश्चित किया... उनको सलाम है। मीडिया के कुछ लोगों को मैं साफ कर देना चाहता हूं कि 8 लोगों का मिलना पार्टी नहीं होती और मेरा घर जहां सख्त नियमों का पालन किया जाता है निश्चित तौर पर कोई कोविड हॉटस्पॉट नहीं है। हम सभी जिम्मेदार हैं और हमेशा मास्क पहने रहते हैं और कोई भी इस महामारी को हल्के में नहीं ले रहा है। मेरी उन कुछ लोगों से रिक्वेस्ट है कि ऐसी बगैर तथ्यों को जाने ऐसी रिपोर्ट न छापें। आप सभी को बहुत सारा प्यार।' बताया जा रहा है कि करीना, अमृता अरोड़ा, सीमा खान और महीप कपूर के कोविड की चपेट में आने के बाद से बीएमसी ट्रेस करने की कोशिश कर रही है आखिर संक्रमण कैसे फैला और वो सेलेब्स किस-किसके संपर्क में आए। वहीं महीप कपूर को कोविड होने के बाद उनकी बेटी और ऐक्ट्रेस शनाया कपूर को भी कोरोना हो गया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33szsBT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment