Sunday, December 12, 2021

मीरा राजपूत के पैरों को देखकर ये क्या कह रहे लोग, शाहिद की वाइफ ने दिया करारा जवाब

ऐक्टर की वाइफ भले ही फिल्मों में काम नहीं करती हैं लेकिन वह किसी सिलेब्रिटी से कम नहीं हैं। मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। हाल में उन्होंने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर में मीरा के पैर उनके बाकी के शरीर से काफी डार्क नजर आ रहे हैं। इसके ऊपर लोग सोशल मीडिया पर मीरा की आलोचना करने लगे। मीरा की इस तस्वीर में सनसेट के सामने पोज करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग मीरा की सोशल मीडिया पर खिंचाई करने लगे। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'आपके लेग ब्लैक लग रहे हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'लेग तो नकली हैं।' एक तीसरे आदमी ने लिखा, 'आपके पैर आपकी बॉडी से मैच नहीं करते हैं।' एक और अन्य यूजर ने लिखा, 'पैर ही सच्चाई है बाकी तो मेकअप है।' ट्रोल्स के भद्दे कॉमेंट्स पढ़ने के बाद शनिवार को मीरा राजपूत ने जबाबी हमला किया। मीरा ने एक और अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं अपने हाथों को हमेशा मेरे साथ रहने और पैरों को सहारा देने के लिए शुक्रिया कहना चाहती हूं। और हां मेरे पैरों ने हमेशा मुझे जमीन पर बनाए रखा है।' देखें, मीरा की तस्वीर: शाहिद कपूर की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म '' 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं और इसके ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। इसके अलावा शाहिद ने अपनी अगली ऐक्शन फिल्म की भी शूटिंग शुरू कर दी है जिसका डायरेक्शन अली अब्बास जफर कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3oLRgjG
via IFTTT

No comments:

Post a Comment