Saturday, December 4, 2021

करण जौहर की 'दोस्ताना-2' से आउट होने पर बोले कार्तिक आर्यन- मैं बॉलिवुड कैम्प का हिस्सा नहीं

बॉलिवुड ऐक्टर कार्तिक आर्यन () की हाल ही में 'धमाका' () रिलीज़ हुई थी। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था। इसके पहले कार्तिक ने 'प्यार का पंचनामा' (), 'सोनू के टीटू की स्वीटी' () जैसी हिट फिल्में दी थीं. बीच में ये भी खबर थी कि वह करण जौहर () की फिल्म 'दोस्ताना-2' () में नज़र आने वाले हैं। लेकिन बाद में ये अपडेट आया कि कार्तिक को 'अन प्रोफेश्नल' बिहेवियर के कारण इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया। कार्तिक इस फिल्म में जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के अपोजिट लीड रोल में थे। हालांकि करण और कार्ति ने आज तक खुलकर इस पर कुछ नहीं कहा। दोनों पक्षों ने चुप्पी साधी रखी थी। लेकिन अब इशारों-इशारों में कार्तिक ने पूरी कहानी बयां कर दी। एक इवेंट में कार्तिक का छलका दर्द हाल ही में एक हुए 'आजतक' के एक प्रोग्राम में उनसे 'दोस्ताना-2' पर सवाल किया गया, तो उन्होंने इस बारे में बात करने से पहले मना कर दिया। फिर कहा, 'मैं किसी बॉलीवुड कैंप्स का हिस्सा नहीं हूं। मैं यहां अपनी प्रतिभा के कारण पहुंचा हूं और भविष्य में भी ऐसा ही करूंगा। मैं करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना-2' पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।' बता दें कि करण के धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Production) ने इस साल अप्रैल में कार्तिक के बाहर होने की घोषणा की थी। एक स्टेटमेंट जारी कर सिर्फ इतना लिखा था, 'प्रोफेशनल परिस्थितियों की वजह से, हम कोलीन डी-कुन्हा डायरेक्टेड फिल्म ‘दोस्ताना-2’ की कास्टिंग दोबारा से करेंगे। जिन परिस्थितियों में हमें ये बदलाव करना पड़ रहा है, उस पर हम मर्यादित चुप्पी बनाए रखेंगें।' 20 दिन की शूटिंग पूरी कर चुके थेकार्तिक ‘दोस्ताना-2’ से बाहर होने के पहले-पहले तक करीब 20 दिनों की शूटिंग पूरी कर चुके थे। अब दोबारा कास्टिंग होने के कारण प्रोडक्शन को वो सारे सीन्स फिर से शूट करने पड़ेंगे. शहजादा की शूटिंग में व्यस्त हैं फिलहाल कार्तिक दिल्ली में 'शहजादा' (Shehzada) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी का डायरेक्शन रोहित धवन कर रहे हैं। फिल्म में परेश रावल (Paresh Rawal), कृति सनोन (Kriti Sanon), मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) और रोनित रॉय (Ronit Roy) नजर आएंगे। 'शहजादा' अगले साल 2022 में 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा कार्तिक के पास 'फ्रेडी' (Freddy) 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa), 'कैप्टन इंडिया' (Captain India) और साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) की अगली फिल्म पाइपलाइन में है। जैसा कि आपको याद हो कि 'दोस्ताना' (Dostana)जो 2008 में आई थी, उसमें प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra), जॉन अब्राहम (Jhon Abrahim) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) लीड रोल में थे। अब इसका सीक्वल बनाया जा रहा है। फिल्म कब रिलीज होगी, इसको लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/31qwNYt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment