Monday, January 17, 2022

शाहरुख खान के 'मन्नत' में घुस गया था 'जबरा' फैन, फिर कर डाली थी ये सिरफिरी हरकत

बॉलिवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) दशकों से फैंस का ऐंटरटेनमेंट कर रहे हैं। इस डिंपल बॉय पर फैंस बहुत पहले ही दिल हार चुके हैं। उन्होंने सफलता का मुकाम हासिल करने के साथ देश ही नहीं, दुनिया में भी शोहरत कमाई है। की इतनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिसका कोई ओर-छोर नहीं है। लेकिन कभी-कभी इन सितारों के ऐसे भी फैंस होते हैं, जो उनके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। शाहरुख का भी एक ऐसा ही सिरफिरा फैन था, जो उनके 'मन्नत' में घुस गया था। उन्होंने खुद इस बात का जिक्र किया है। शाहरुख खान ने एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए बताया था कि एक शख्स उनका इतना बड़ा फैन था कि वो सिक्योरिटी की नज़रों से बचते हुए 'मन्नत' के अंदर घुस गया था। लेकिन घर के अंदर जाने पर शाहरुख से मिलने की बजाए वो उनके स्विमिंग पूल के पास पहुंचा। अपने कपड़े उतारे और पूल में डुबकी लगा दी। शाहरुख के साथ नहीं क्लिक कराई फोटो जब शाहरुख उनसे मिलने आए तो उस शख्स ने कोई सेल्फी या ऑटोग्राफ नहीं लिया। उसका कहना था, 'मैं कुछ नहीं चाहता। मैं बस उस पूल में नहाना चाहता था, जिसमें शाहरुख नहाते हैं।' बड़े पर्दे पर जल्द करेंगे वापसी वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। उन्हें आखिरी बार 'जीरो' मूवी में देखा गया था। अब वो जल्द ही सिद्धार्थ आनंद की मूवी 'पठान' में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे। बॉलिवुड के बादशाह कहे जाने वाले SRK 'पठान' के अलावा ऐटली की भी एक फिल्म में दिखाई देंगे। इसमें उनकी को-स्टार सान्या मल्होत्रा और नयनतारा रहेंगी। शाहरुख खान, सलमान खान की 'टाइगर 3' में स्पेशल अपीयरेंस भी देंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3nBRDMF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment