बॉलिवुड ऐक्टर (Nawazuddin Siddiqui) के नए आलीशान घर 'नवाब' की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मुंबई में 'सपनों का घर' ( New House In Mumbai) देखकर फैंस बेहद खुश हैं। उनके संघर्ष को लोगों ने देखा है, सुना है, इसलिए आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचता देख नवाज के प्रति लोगों का सम्मान और भी बढ़ गया है। ऐक्टर के इस घर का डिजाइन उनके गांव बुढ़ाना वाले घर से मिलता है। इस महल को बनाने में उन्हें तीन साल लग गए। अब उन्होंने इसके बारे में कुछ खास बातें बताई हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने इस घर के लिए प्लानिंग नहीं की थी। उन्होंने कहा, 'आपको सच बताऊं तो, मैंने कोई कुछ प्लान नहीं किया था कि मुझे नया घर चाहिए। घर होना चाहिए, ये कॉन्सेप्ट में मेरा विश्वास नहीं था। किसी ने मुझे प्लॉट दिखाया तो मैंने सोचा कि चलो इसे करते हैं, क्योंकि कोई नुकसान नहीं है।' NSD की पढ़ाई यहां भी आई काम ऐक्टर ने आगे कहा, 'चीजें होती रहीं और इसे खरीदने के बाद मुझे अहसास हुआ कि मैंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में आर्किटेक्चर और एस्थेटिक्स की पढ़ाई की है। मैंने फर्स्ट ईयर में Scenic डिजाइन भी पढ़ा था। मैंने सोचा किस तरह से डिजाइन किया जा सकता है। मेरा फाइनल कॉन्सेप्ट ये था कि ये जितना मिनिमल होगा, उसका उतना ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।' कोरोना की वजह से लगा समय मुंबई के यारी रोड पर स्थित इस घर को शुरू और खत्म करने में तीन साल लग गए। कोरोना वायरस की वजह से भी काफी समय बर्बाद हुआ। नवाजुद्दीन का कहना है कि घर को बनाने में बहुत मेहनत लगी है और जो लोग इस पूरे प्रोसेस के दौरान उनसे जुड़े रहे वो इस घर के साथ उनके इमोशन को रिलेट कर सकते हैं, क्योंकि उन्होंने काफी संघर्ष के बाद खुद की पहचान बनाई है। वैनिटी वैन में गुजर गई जिंदगी 47 साल के ऐक्टर ने आगे कहा, 'बेशक कड़ी मेहनत है और मैंने इसे भी बनाया है। लोगों ने कहीं न कहीं मेरा संघर्ष देखा है, शायद इसलिए वो खुशी होती है उन्हें। मुझे नहीं पता कि मैं उस घर में कितना रहूंगा, क्योंकि मेरी आधी लाइफ तो वैनिटी वैन मे ही गुजर गई। ज्यादा टाइम तो सेट पर ही रहता है, वही तो रोना है।' बिजी रहना है पसंद हालांकि, नवाजुद्दीन ने कोई शिकायत नहीं की। वास्तव में उन्हें बिजी रहना पसंद है और काम करना उनके लिए ज्यादा जरूरी है। उनका कहना है कि इससे उन्हें और खुशी मिलती है। तीन रंगों का हुआ इस्तेमाल ऐक्टर ने कहा, 'घर के बारे में, ये वो जगह है, जहां आप आराम करने आते हैं। मैंने इसे इसी तरह बनाया है, मेरे आराम करने के लिए। मैंने पूरे घर में सिर्फ तीन रंगों का इस्तेमाल किया है। आपको चौथा रंग कहीं नहीं मिलेगा- वुडेन, व्हाइट और स्काई ब्लू। एक गार्डन है और एक केबिन है, जहां मैं अपनी स्क्रिप्ट पढ़ूंगा और सोचूंगा।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/juiVAwq
via IFTTT
No comments:
Post a Comment