बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने कल 23 मार्च को अपनी फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। कंगना उन सिटार्स में से हैं, जो किसी भी मुद्दे पर बेबाक राय रखती हैं। चाहे मामला नेपोटिज़म का हो, कॉमपिटिशन का या रिलेशनशिप का...वह बेझझिक अपनी बातें खुलकर कहना जानती हैं। हालांकि, इस बर्थडे पर उनका एक पुराना विडियो अचानक इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह वैनिटी वैन के अंदर क्रू मेंबर पर चिल्लाती दिख रही है। यह विडियो किसी शूटिंग के दौरान की है, जिसमें अपने वैनिटी वैन के अंदर किसी शॉट के लिए कंगना रेडी होती दिख रही हैं। इसी बीच कोई क्रू मेंबर वहां पहुंचता है और उन्हें बताता है कि किसी सीन के लिए वे कंगना की बॉडी डबल का इस्तेमाल कर रहे। बस इसी बात पर बिफर जाती हैं कंगना और कहती हैं कि वह अपने किसी सीन के लिए बॉडी डबल का सहारा नहीं लेतीं। कंगना यह भी कहती नजर आ रही हैं कि आखिर ऐसा क्या है जिसे वह कर सकती है और मैं नहीं।... और बौखलाई कंगना गुस्से में अपनी मैनेजर और बहन रंगोली को आवाज लगाती हैं। वैसे इस विडियो के बारे में कंगना पहले ही क्लियर चुकी हैं कि यह किसी कैंपेन की शूटिंग वाला विडियो है, जहां ये बातें हुई। इस विडियो से इतना तो साफ है कि जहां कई स्टार्स अपनी फिल्मों के कई सीन के लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल करते हैं वहीं कंगना को यह नहीं पसंद है। वह खतरनाक स्टंट सीन भी खुद ही करना पसंद करती हैं। आपको याद दिला दें 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में खतरनाक स्टंट करते हुए कंगना को काफी चोट भी लग चुकी है। दरअसल कंगना जोधपुर के मेहरानगढ़ किला में फिल्म की फिल्म के उस सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थीं जब रानी लक्ष्मीबाई ने अपने बेटे दामोदर राव को पीठ से बांधकर 40 फीट ऊंची दीवार से घोड़े की पीठ पर छलांग लगा दी थी। कंगना इसी सीन की शूटिंग कर रही थीं, जो सही तरीके से हो न सकी। बच्चे को बचाने के चक्कर में कंगना का पैर घायल हो गया। एक्स-रे रिपोर्ट में लिगामेंट मुड़ने की बात कही गई थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Jbn108
via IFTTT
No comments:
Post a Comment