Friday, February 4, 2022

Gehraiyaan: Deepika Padukone के साथ इंटिमेट सीन्स करने पर Siddhant Chaturvedi बोले- मैं घबरा गया था

फिल्म 'गहराइयां' () 11 फरवरी को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। शकुन बत्रा () की डायरेक्ट की हुई इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (), सिद्धांत चतुर्वेदी (), अनन्या पांडे () और धैर्य कारवा (Dhairya Karwa) नजर आएंगे। फिल्म में सबसे ज्यादा जो बात ध्यान खींच रही है, वह है दीपिका और सिद्धांत का इंटिमेट सीन। हालांकि इसके बारे में ऐक्टर ने खुद खुलकर बात की है और बताया है कि ऐक्ट्रेस के साथ इस सीन को करते वक्त वह कितना घबरा गए थे। ETimes से बातचीत के दौरान ऐक्टर ने बताया, 'मैं ऐसा था कि वाओ, दीपिका हैं, मैं उनसे रोमांस करने जा रहा हूं। जिन्होंने शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर जैसे कलाकारों के साथ काम किया है। इस रोमैंटिक फिल्म को करने के बाद मैं नहीं चाहता था कि लोग कहें कि मैं नहीं कर पाया। शकुन ने मुझे कहानी सुनाई और मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक था। इसलिए मैंने हां भी कह दी। हम जानते थे कि फिल्म में इंटिमेट सीन्स हैं लेकिन हमें नहीं पता था कि वह किस हद तक हैं। स्क्रिप्ट में इस बात का कतई जिक्र नहीं किया गया था।' सिद्धांत ने आगे बताया कि जब उन्होंने सेट पर इंटिमेसी डायरेक्टर्स को देखा, तो वह थोड़ा डर गए थे। 'पहली बार जब मैंने सुना तो थोड़ा डर गया कि इतना क्या है पिक्चर में जो इंटिमेसी डायरेक्टर की जरूरत पड़ गई। लेकिन बाद में मुझे इस बात का एहसास हुआ कि शकुन को इसी तरह काम करना पसंद है। उनका इंटिमेट सीन्स को कराना फिजिकल होना नहीं बल्कि इमोशनल है। कैमरा आपको ये नहीं बताता कि देखो, दो लोग किस कर रहे हैं। वह बस चीजों को कैप्चर करता चला जाता है।' बता दें इस फिल्म के पहले सिद्धांत 'गली बॉय' और 'बंटी बबली 2' में नजर आ चुके हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/f0bwRqn
via IFTTT

No comments:

Post a Comment