राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) बीती शाम (17 दिसम्बर) मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे। लाल साड़ी में पत्रलेखा काफी खूबसूरत दिख रही थीं, लेकिन लोगों की निगाहें उनकी साड़ी पर मौजूद प्राइस टैग पर टिकी रहीं। पत्रलेखा की इस साड़ी में कई ऐसी तस्वीरें वायरल हैं जिसमें प्राइस टैग नजर आ रहा है। फैन्स ने प्राइस टैग देखकर कॉमेंट करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर लोगों के ऐसे कई कॉमेंट्स सामने आए हैं, जिसमें लोग प्राइस टैग की वजह से मजाक करते दिख रहे हैं। इसके अलावा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पैपराजी में पत्रलेखा को भाभीजी कहकर बुला रहे हैं, जिसे सुनकर दोनों हंस पड़े। चंडीगढ़ से जैसे ही दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे पैपराजियों ने उन्हें घेर लिया। पत्रलेखा को देखकर पैपराजी उन्हें पोज़ देने के लिए 'भाभी जी यहां पर' कहते दिखे। उनके मुंह से अपने लिए भाभीजी शब्द सुनकर पत्रलेखा की हंसी छूट गई। हालांकि, दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज़ दिए और फिर अपनी कार की तरफ रवाना हुए। करीब 10 साल के रिलेशन के बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध गए। 15 नवंबर को चंडीगढ़ में धूमधाम से शादी और फिर रिसेप्शन की पार्टी भी रखी गई। 17 नवंबर को दोनों वापस मुंबई पहुंचे। लाल रंग की साड़ी में पत्रलेखा राजकुमार राव की परफेक्ट दुल्हन दिख रही थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YWNuKa
via IFTTT
No comments:
Post a Comment