चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधने के बाद राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) मुंबई पहुंचे और एयरपोर्ट से उनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। इस वीडियो में पपाराजी में पत्रलेखा को भाभीजी कहकर बुला रहे हैं, जिसे सुनकर दोनों हंस पड़े। पत्रलेखा और राजकुमार राव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। जैसे ही दोनों एयरपोर्ट पर पहुंचे पपाराजी ने उन्हें घेर लिया। पत्रलेखा को देखकर पपाराजी उन्हें पोज़ देने के लिए 'भाभी जी यहां पर' कहते दिखे। उनके मुंह से अपने लिए भाभीजी शब्द सुनकर पत्रलेखा की हंसी छूट गई। हालांकि, दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज़ दिए और फिर अपनी कार की तरफ रवाना हुए। करीब 10 साल के रिलेशन के बाद राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध गए। 15 नवंबर को चंडीगढ़ में धूमधाम से शादी और फिर रिसेप्शन की पार्टी भी रखी गई। 17 नवंबर को दोनों वापस मुंबई पहुंचे। लाल रंग की साड़ी में पत्रलेखा राजकुमार राव की परफेक्ट दुल्हन दिख रही थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3Ct8gyS
via IFTTT
No comments:
Post a Comment