Tuesday, January 12, 2021

Photo: अमिताभ ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, जब अभिषेक ने साइन किया था पहला ऑटोग्राफ

बॉलिवुड के मेगास्टार जितना फिल्मों में ऐक्टिव रहते हैं उतना ही सोशल मीडिया पर भी। अमिताभ सोशल मीडिया पर अपने विचारों के साथ ही बहुत सारे पुराने फोटो और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं। अब अमिताभ ने अपने बेटे अभिषेक की एक काफी पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में काफी छोटे दिख रहे हैं। अमिताभ बच्चन की शेयर की यह तस्वीर तत्कालीन सोवियत संघ के ताशकंद शहर की है। अमिताभ ने अपनी पोस्ट में बताया है कि तब अभिषेक बच्चन ने अपना पहला ऑटोग्राफ साइन किया था। बता दें कि सोवियत संघ में भारतीय फिल्मों और बॉलिवुड कलाकारों की लंबी फैन-फॉलोइंग रही है और अमिताभ बच्चन भी वहां काफी पॉप्युलर रहे हैं। देखें, अमिताभ की शेयर की तस्वीर: बता दें कि भले ही अभिषेक बच्चन ने बॉलिवुड में लंबा स्ट्रगल किया हो लेकिन अब उनकी फिल्मों और ऐक्टिंग को काफी सराहना मिल रही है। अपने करियर में अभिषेक ने 'युवा', 'गुरु', 'धूम', 'सरकार', 'मनमर्जियां' जैसी फिल्मों में काम किया है जिनमें उनके अभिनय को काफी सराहना मिली है। हाल में अभिषेक फिल्म 'लूडो' में दिखाई दिए थे जिसे काफी पसंद किया गया है। अब अभिषेक फिल्म 'बॉब बिस्वास' में लीड रोल में दिखाई देंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LIvQD9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment