Thursday, January 14, 2021

Exclusive: आशीष कौल बोले - कंगना रनौत ने चुराई मेरी कहानी, 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजंड ऑफ दिद्दा'

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने आज दोपहर एक ट्वीट कर बताया कि वह बहुत जल्द 'मणिकर्णिका' फ्रैंचाइज की अगली फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स - द लीजेंड ऑफ दिद्दा' लेकर आ रही हैं। कंगना, इस फिल्म में एक बार फिर से बड़े पर्दे पर एक योद्धा के रूप में नजर आएंगी। कंगना के इस ट्वीट के बाद तमाम लोगों ने कंगना को तो बधाई दी, साथ ही कुछ लोगों ने किताब 'दिद्दा: द वारियर क्वीन ऑफ कश्मीर' के राइटर आशीष कौल को बधाई देनी शुरू की, तब जाकर आशीष को पता चला कि उनकी कहानी पर कंगना रनौत ने फिल्म बनाने की घोषणा कर दी है। दरअसल मामला कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन का है, जब लेखक आशीष कौल ने अपनी किताब दिद्दा: द वारियर क्वीन ऑफ कश्मीर के हिंदी वर्जन का फॉरवर्ड लिखने के लिए कंगना को अप्रोच किया। आशीष और उनकी टीम ने यह अप्रोच एक मेल के जरिए किया था। वह कंगना से अपनी किताब का फॉरवर्ड इसलिए लिखवाना चाहते थे क्योंकि कंगना की छवि इस समय देश और दुनिया में एक ऐसी महिला की है, जो लगातार अपने अधिकारों और अपने साथ हुए गलत व्यवहार लड़ती आ रही हैं। नवभारतटाइम्स डॉट कॉम से हुई Exclusive बातचीत में लेखक आशीष कौल ने बताया, 'कंगना ने मेरी कहानी चुरा ली है, अब इसे मैं क्या कहूं। कंगना की समाज में ऐसी छवि है, जो सच्चाई के साथ रहती हैं, सच का साथ देती हैं, लेकिन यहां तो कंगना ने मेरी कहानी ही चुरा ली है। इस कहानी के मामले में कंगना का यह अंदाज मुझे समझ नहीं आया इसे मैं एक इंटेलेक्चुअल चोरी कहूंगा।' 'कंगना को हमने अपनी कहानी दिद्दा: द वारियर क्वीन ऑफ कश्मीर के हिंदी वर्जन का फॉरवर्ड लिखने के लिए भेजा था, लेकिन उनकी तरफ से कभी कोई जवाब नहीं आया। आज अचानक उन्होंने मेरी कहानी पर अपनी नई फिल्म '' की घोषणा कर दी। कंगना के पास हमारे मेल हैं, हमने ट्विटर पर कई बार अपनी इस किताब के बारे में कंगना को टैग करते हुए ट्वीट भी किया है।' 'अपने अधिकारों के लिए लड़ने वाली कंगना क्या मेरे जैसे राइटर के अधिकारों का खुलेआम हनन नहीं कर रही हैं। मुझे तो कुछ समझ नहीं आ रहा है, मैं आपसे क्या कहूं। कंगना से इस तरह की चोरी की उम्मीद नहीं थी। मैं यह जानता हूं बॉलिवुड में तमाम राइटर्स के अधिकारों का खूब हनन होता है, यह बॉलिवुड के फिल्म मेकर्स के लिए बहुत आम बात है।' 'पिछले साल जब कोरोना महामारी शुरू हुई, उसी दौरान मैंने अपनी किताब जिसका नाम दिद्दा द वारियर क्वीन ऑफ कश्मीर है, उसे मैंने एक फिल्म की स्क्रिप्ट की तरह लिखा है। मेरी किताब इस तरह है, जिसे आप जैसी है, उसी तरह उठाकर फिल्म बना सकते हैं। क्योंकि मैंने इस किताब को फिल्म बनाने के उद्देश्य से ही लिखा था।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2LB3Zoq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment