और उनकी गर्लफ्रेंड की शादी को लेकर पिछले काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं। पिछले दो दिनों से बताया जा रहा है कि इस महीने के आखिर तक अलीबाग में एक प्राइवेट सेरेमनी में वरुण धवन और नताशा दलाल शादी करने वाला है। हमारे सहयोगी ईटाइम्स ने अब इस बात की पुष्टि की है कि शादी को लेकर योजना बनाई गई है। वरुण धवन और नताशा दलाल चाहते हैं कि कोरोना महामारी को देखते हुए कम लोगों का शादी का कार्यक्रम हो और परिवार और दोस्तों को इनवाइट किया गया है। एक सूत्र के मुताबिक, 22 से 26 जनवरी तक अलीबाग में शादी कार्यक्रम होना है। पांच दिन तक शादी के फंक्शन धूमधाम से होंगे। वरुण धवन और नताशा दलाल ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की है। हालांकि, दोनों कई पार्टियों पर एक साथ देखा गया है। हमारे सहयोगी 'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने कहा था, 'हर कोई पिछले 2 सालों से मेरी शादी के बारे में बात कर रहा है। अभी तक कुछ तय नहीं है। अभी दुनिया में बहुत अनिश्चितता है लेकिन अगर चीजें ठीक होती हैं तो शायद इस साल मैं शादी कर लूंगा। मेरा मतलब है कि मैं इसकी प्लानिंग जल्द ही करूंगा लेकिन अभी थोड़ा माहौल निश्चित होने दीजिए।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XSDo9f
via IFTTT
No comments:
Post a Comment