Thursday, January 14, 2021

21 जनवरी को है सुशांत का 35वां जन्मदिन, दिवंगत अभिनेता की बहन ने फैंस से की ये अपील

दिवंगत अभिनेता का आने वाली 21 जनवरी को 35वां जन्मदिन है। ऐक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस से इस तरह से जन्मदिन मनाने की अपील की है और सुझाव देने के लिए कहा है। श्वेता सिंह कीर्ति ने पहला ट्वीट करते हुए फैंस से जन्मदिन मनाने के लए सुझाव मांगे। उन्होंने लिखा, 'हमें भाई का जन्मदिन कैसे मनाना चाहिए, 21 जनवरी को जन्मदिन है... कोई सुझाव... #SushantBirthdayCelebration' दूसरे ट्वीट में श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, 'सुशांत के जन्मदिन पर तीन लोगों की निस्वार्थ भाव से मदद और उनकी (सुशांत) आत्मा के लिए प्रार्थना कर सकते हैं। हम उनके जन्मदिन पर 15 मिनट के ग्लोबल मेडिटेशन सेशन का आयोजन भी कर सकते हैं।' तीसरे ट्वीट में श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, 'मैं उनके (सुशांत) गाने पर लोगों को परफॉर्म करते हुए और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए देखना करूंगी। आइए उनकी लाइफ का जश्न मनाएं और प्यार और खुशी फैलाने में मदद करें। #SushantBirthdayCelebration' बता दें सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून, 2020 का निधन हो गया था। वह मुंबई में अपने घर पर मृत पाए गए थे। इस मामले की पहले मुंबई पुलिस जांच कर रही थी। फिलहाल, सुशांत केस में सीबीआई जांच कर रही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Kd0ofF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment