Monday, January 25, 2021

वरुण धवन ने वाइफ नताशा दलाल के गाल पर यूं किया किस, देखें कपल की रोमांटिक तस्वीरें

ने 24 जनवरी को अपने बचपन के प्यार के साथ शादी कर ली है। वरुण धवन ने शादी के बाद रविवार रात को अपनी और नताशा दलाल के साथ दो तस्वीरें शेयर और सोमवार को अपनी हल्दी की दो तस्वीरें शेयर की थीं। ऐक्टर ने फिर से वाइफ के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें आप लगातार देखेंगे। वरुण धवन ने सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वरुण धवन अपनी वाइफ नताशा दलाल के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में नताशा दलाल मेहंदी लगवाते नजर आ रही हैं। बताते चलें कि वरुण धवन और नताशा दलाल ने अभी अलीबाग रिजॉर्ट नहीं छोड़ा हैं। वरुण और नताशा का मुंबई वापस जाने से पहले अभी सोमवार और मंगलवार का समय अलीबाग बिताने का प्लान है। उनकी कार रिजॉर्ट के पार्किंग एरिया में देखा गया है। ऐक्टर का मेन स्टाफ भी वहीं रुका है। कोरोना महामारी वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी प्राइवेट सेरेमनी की तरह संपन्‍न हुई थी। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अगले हफ्ते यानी 2 फरवरी को वरुण धवन मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में बॉलिवुड के सिलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है जो शादी में शामिल नहीं हो पाए हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3iL9pcX
via IFTTT

No comments:

Post a Comment