बॉलिवुड ऐक्टर ने बीते रविवार को फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ सात फेरे लेकर नई पारी की शुरुआत की है। कोरोना महामारी के चलते वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी प्राइवेट सेरेमनी की तरह संपन्न हुई लेकिन फिर भी इसे आलीशान तरीके से ऑर्गनाइज किया गया। शादी के दौरान कड़ी सुरक्षा के कारण दोनों की फोटोज और वीडियोज मिलना काफी मुश्किल हो रहे थे लेकिन सोशल मीडिया पर धीरे-धीरे कई फोटोज और वीडियोज सामने आ रहे हैं। manishmalhotravows नाम के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस में वह वरुण धवन को शादी के लिए तैयार कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बी-टाउन के फेमस फैशन डिजाइनर वरुण धवन को शेरवानी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। बाद में ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर किया है। शादी के तुरंत बाद कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने इस नव-विवाहित जोड़े को शादी की बधाइयां देनी शुरू दीं। मनीष मल्होत्रा ने भी वरुण धवन और नताशा दलाल को शादी की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। बता दें कि वरुण धवन के वेडिंग वेन्यू पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। अंदर की तस्वीरें बाहर लीक करने पर रोक लगी थी। कोरोना को देखते हुए आने वालों का वेन्यू के एंट्रेंस पर ही कोविड टेस्ट भी हो रहा था। वहीं स्टाफ मेंबर्स के मोबाइल के कैमरों पर स्टिकर्स चिपकाए गए थे। वेडिंग वेन्यू के चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों की नजर थी और बॉडीगार्डस भी तैनात किए गए थे। पूरे वेन्यू को फ्लैक्स कवर किया गया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3sYpHUy
via IFTTT
No comments:
Post a Comment