बॉलिवुड ऐक्टर वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ बीते रविवार को शादी कर ली है। अलीबाग के एक रिजॉर्ट में हुई इस शादी में ऐक्टर के फैमिली मेंबर, करीबी दोस्त और फिल्ममेकर करण जौहर, कुणाल कोहली, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा शामिल हुए थे। ये सभी लोग अलीबाग से जा चुके हैं लेकिन वरुण धवन और नताशा दलाल ने अभी रिजॉर्ट नहीं छोड़ा हैं और अभी एक-दो दिन वहीं रुकने का प्लान है। वरुण धवन और नताशा दलाल का मुंबई वापस जाने से पहले अभी सोमवार और मंगलवार का समय अलीबाग बिताने का प्लान है। उनकी कार रिजॉर्ट के पार्किंग एरिया में देखा गया है। वरुण धवन का मेन स्टाफ भी वहीं रुका है। शादी फंक्शन के चलते बीते कुछ दिन काफी व्यस्त रहे हैं। इसलिए यह कपल एक-दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताना चाह रहा है। जब दोनों मुंबई वापस आएंगे तो उनका स्वागत समारोह होगा। ऐक्टर का परिवार मुंबई पहुंचते ही उसकी तैयारी शुरू कर देगा। कोरोना महामारी वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी प्राइवेट सेरिमनी की तरह संपन्न हुई लेकिन फिर भी इसे आलीशान तरीके से ऑर्गनाइज किया गया। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, अगले हफ्ते यानी 2 फरवरी को वरुण मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में रिसेप्शन देंगे। इस रिसेप्शन में बॉलिवुड के ज्यादातर बड़े सिलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है जो शादी में शामिल नहीं हो पाए हैं। बता दें कि वरुण धवन के वेडिंग वेन्यू पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। अंदर की तस्वीरें बाहर लीक करने पर रोक लगी थी। कोरोना को देखते हुए आने वालों का वेन्यू के एंट्रेंस पर ही कोविड टेस्ट भी हो रहा था। वहीं स्टाफ मेंबर्स के मोबाइल के कैमरों पर स्टिकर्स चिपकाए गए थे। वेडिंग वेन्यू के चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों की नजर थी और बॉडीगार्डस भी तैनात किए गए थे। पूरे वेन्यू को फ्लैक्स कवर किया गया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cdbjBF
via IFTTT
No comments:
Post a Comment