टाइगर श्रॉफ की मां () का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जिम में 95 किलो का हेवी वेट उठाती दिख रही हैं। उनका यह वीडियो देखकर फैन्स हैरान हैं। इस वीडियो को टाइगर की मां आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसपर फैन्स उन्हें सुपर मॉम लिखकर उनकी तारीफें कर रहे हैं। इस वीडियो में आयशा के पीछे टाइगर श्रॉफ भी खड़े नजर आ रहे हैं और धीरे-धीरे कोशिश कर वह 95 किलो वजन उठा लेती हैं। उनके इस सुपर पावर पर फैन्स ही नहीं बेटी कृष्णा और दिशा पाटनी ने भी कॉमेंट किए हैं। टाइगर और कृष्णा की क्लोज फ्रेंड में से एक ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी ने उनके इस वीडियो को देखकर लिखा है, 'कमाल की ताकत'। यहां याद दिला दें कि दिशा पाटनी और टाइगर के अलावा कृष्णा श्रॉफ भी इस तरह के अलग-अलग स्टंट्स अक्सर दिखाती रहती हैं। ऐसा लग रहा है कि 60 की उम्र में मां ने इन बच्चों को अब बड़ा चैलेंज दे दिया है। बता दें कि आयशा श्रॉफ ऐक्ट्रेस रह चुकी हैं और फिल्म प्रड्यूसर भी हैं। आयशा ने 1984 में मोनीष बहल की 'तेरी बाहों में' फिल्म से बॉलिवुड में डेब्यू किया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36assrO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment