बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ वकेशन के लिए मालदीव पहुंची थीं। हालांकि, अब मुंबई लौट आई हैं लेकिन अब उनकी हॉलिडे वाली तस्वीरें काफी चर्चा में हैं। ये पिक्चर्स उन्होंने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिनमें उनका नवाबी अंदाज देखा जा सकता है। आप भी देखें फोटोज...Sara Ali Khan Enjoyed Lunch In Pool: सारा अली खान फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग खत्म करने के बाद वकेशन के लिए मालदीव पहुंची थीं। हालांकि, अब वह भारत लौट आई हैं लेकिन उनकी पिक्चर्स वायरल हो रही हैं।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ वकेशन के लिए मालदीव पहुंची थीं। हालांकि, अब मुंबई लौट आई हैं लेकिन अब उनकी हॉलिडे वाली तस्वीरें काफी चर्चा में हैं। ये पिक्चर्स उन्होंने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिनमें उनका नवाबी अंदाज देखा जा सकता है। आप भी देखें फोटोज...
फैंस को दी ट्रीट

सारा ने वकेशन की ये तस्वीरें शेयर कर फैंस को ट्रीट दी है। इनमें वह बिकीनी में नजर आ रही हैं।
पूल में मस्ती करती दिखीं सारा

सारा पूल में मस्ती करती और लंच का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। ऐक्ट्रेस का यह अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है।
पहले भी वायरल हुई हैं तस्वीरें

यह पहला मौका नहीं है जब सारा के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हों। वह जब भी अपनी तस्वीरें या वीडियोज सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर शेयर करती हैं, देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं।
'अतरंगी रे' की पूरी की शूटिंग

वर्क फ्रंट की बात करें तो छुट्टियों पर जाने से पहले सारा ने अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग पूरी की थी। इसमें वह पहली बार अक्षय कुमार और साउथ के सुपरस्टार धनुष के साथ दिखेंगी।
'कुली नंबर 1' को मिले नेगेटिव रिव्यूज

इससे पहले सारा फिल्म 'कुली नंबर 1' में वरुण धवन के साथ नजर आई थीं। हालांकि, इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी नेगेटिव रिव्यूज मिले थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2MncHa8
via IFTTT
No comments:
Post a Comment