Thursday, January 7, 2021

अली अब्बास जफर का मजेदार खुलासा, 'स्लो मोशन' गाने में दिशा के साथ वाइफ एलिसिया ने भी किया था डांस

फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने साल 2021 की शुरुआत में खुशखबरी के साथ की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का अनाउंसमेंट किया और अपनी वाइफ की एख झलक ही पोस्ट की। इसके बाद एक रोमांटिक पोस्ट के साथ अपनी वाइफ की पहचान भी बताई। उनकी वाइफ एलिसिया एक फ्रेंच मॉडल हैं। दोनों 'टाइगर जिंदा है' के सेट्स पर मिले थे। एक इंट्रेस्टिंग बात जो कम लोगों को पता है वो ये कि एलिशिया 'स्लो मोशन' गाने में दिशा पाटनी के साथ दिखाई दी थीं। पैरंट्स को कोविड हुआ तो कर ली शादी ईटाइम्स से बातचीत में अली अब्बास जफर ने शादी के बारे मे बताया, मॉम और डैड को कोविड हो गया था तो शादी की तारीख बढ़ानी पड़ी। वे बूढ़े हो रहे हैं और चाहते थे कि मैं शादी कर लूं, वर्ना शादी का प्लान तो 2022 में था। 'टाइगर जिंदा है' के सेट पर हुई थी मुलाकात अली ने बताया कि उनकी एलिसिया से जान-पहचान 'टाइगर जिंदा है' के सेट्स पर हुई थी। वह उन्हें शादी के लिए मनाते रहे और 2020 में हां हुई। अली ने बताया कि वह ईरान मॉडल हैं जो कि फ्रांस में रहती हैं। वह वहीं पली-बढ़ी हैं। भारत शिफ्ट होना आसान फैसला नहीं था। अली ने क्रिसमस पर उनको अपने पैरंट्स से मिलवाया और 3 जनवरी 2021 को उनकी शादी हुई। अली ने एक और मजेदार खुलासा किया कि एलिसिया 'भारत' फिल्म का हिस्सा थीं। उन्होंने दिशा पाटनी के साथ डांस किया था। उनका फिल्मों में आने का इरादा नहीं बस मस्ती के लिए ऐसा किया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2JV3lkV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment