Thursday, January 7, 2021

Happy birthday Yash: बस ड्राइवर का बेटा, जो बन गया सबसे महंगा कन्नड़ सुपरस्टार

साउथ के सुपरस्टार यश की फैन फॉलोइंग केवल कन्नड़ फिल्मों तक नहीं है बल्कि अब पूरे हिंदुस्तान में लोग यश के फैन हैं। फिल्म केजीएफ के रिलीज होने के बाद नॉर्थ इंडिया में भी यश को काफी पसंद किया जाता है। आज 8 जनवरी 2021 को यश अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए, जानते हैं सुपरस्टार यश के बारे में कुछ ऐसी बातें जो कम ही लोग जानते हैं।

फिल्म 'केजीएफ' के दुनियाभर में हिट होने के बाद कन्नड़ सुपरस्टार यश की लंबी फैन-फॉलोइंग बन चुकी है। आइए, यश के बारे में ऐसी बातें जानते हैं जिन्हें कम ही लोग जानते हैं।


Happy birthday Yash: बस ड्राइवर का बेटा, जो बन गया सबसे महंगा कन्नड़ सुपरस्टार

साउथ के सुपरस्टार यश की फैन फॉलोइंग केवल कन्नड़ फिल्मों तक नहीं है बल्कि अब पूरे हिंदुस्तान में लोग यश के फैन हैं। फिल्म केजीएफ के रिलीज होने के बाद नॉर्थ इंडिया में भी यश को काफी पसंद किया जाता है। आज 8 जनवरी 2021 को यश अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए, जानते हैं सुपरस्टार यश के बारे में कुछ ऐसी बातें जो कम ही लोग जानते हैं।



बस ड्राइवर के बेटे हैं यश
बस ड्राइवर के बेटे हैं यश

सुपरस्टार यश बेहद ही मिडिल क्लास फैमिली से संबंध रखते हैं। वह कर्नाटक के हासन जिले में पैदा हुए थे। बहुत से लोगों को सुनकर ताज्जुब होगा कि यश कर्नाटक स्टेट रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के एक बस ड्राइवर के बेटे हैं। बेहद मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले यश ने फिल्मों में सफलता पाने से पहले लंबा संघर्ष किया है।



यश का असली नाम जानते हैं आप?
यश का असली नाम जानते हैं आप?

यश भले ही अपने इस नाम से सुपरस्टार के तौर पर पहचाने जाते हों लेकिन कम ही लोगों को उनका असली नाम पता है। यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। यश ने अपनी पढ़ाई लिखाई मैसूर से की है और उसके बाद वह अपना करियर बनाने के लिए बेंगलुरु शिफ्ट हो गए।



टीवी से शुरू किया सफर
टीवी से शुरू किया सफर

यश ने बेंगलुरु आने के बाद मशहूर नाटककार बीवी करनाथ के साथ थिअटर करना शुरू कर दिया। इसके बाद यश ने टीवी में सपोर्टिंग रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने नंदा गोकुला जैसे मशहूर टीवी सीरियल में कामकिया। इसके बाद वह फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने लगे। उन्हें पहला ब्रेक साल 2007 में कन्नड़ फिल्म जम्बाडा हुडुगी में मिला था जिसमें उन्होंने कैमियो किया था।



राधिका पंडित से की है यश ने शादी
राधिका पंडित से की है यश ने शादी

यश ने मशहूर ऐक्ट्रेस राधिका पंडित से शादी की है। इस कपल के 2 प्यारे से बच्चे हैं। यश और राधिका पहली बार टीवी सीरियल नंदा गोकुला के सेट पर मिले थे। यश और राधिका ने गरीब लोगों की मदद के लिए एक एनजीओ योशो मार्गा भी बनाई है।



सबसे महंगे कन्नड़ ऐक्टर हैं यश
सबसे महंगे कन्नड़ ऐक्टर हैं यश

यश ने पिछले 10 सालों में काफी सफलता अर्जित की है। इस समय यश कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा कमाने वाले ऐक्टर्स में से एक हैं। केजीएफ की सफलता के बाद यश अपनी हर फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस लेते हैं।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38pb5oL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment