अच्छी डांसर हैं। वह अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर डांस वीडियोज अपलोड करती रहती हैं। रीसेंटली उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है जो काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं सुशांत के कुछ फैन्स ने अंकिता को ट्रोल भी किया है। वीडियो में काफी प्यारी दिख रही हैं अंकिता अंकिता लोखंडे का रीसेंट पोस्ट काफी चर्चा में है। उन्होंने 'कब तक छिपाएं ये बेखुदी' गाने पर डांस किया है। अंकिता इस वीडियो में काफी खूबसूरत भी दिख रही हैं। उनके इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं सुशांत के फैन्स को ये वीडियो पसंद नहीं आया है। कॉमेंट सेक्शन में लोगों ने अंकिता को ट्रोल करने की कोशिश की है। एक यूजर ने लिखा है, इस फेक लेडी को बॉयकॉट करो, इसका नाटक शुरू हो गया। वहीं एक और ने कॉमेंट किया है, SSR की फिल्म के गाने पर करो। बर्थडे पार्टी के बाद ट्रोल हुई थीं अंकिता बीते दिनों अंकिता की बर्थडे पार्टी के बाद कुछ वीडियोज सामने आए थे, इन पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल वीडियो में संदीप सिंह दिखाई दे रहे थे। जिसकी वजह से सुशात के फैन्स नाराज हो गए थे। सुशांत की मौत के बाद संदीप सिंह पर लोगों ने कई तरह के सवाल उठाए थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3s6nqWQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment