Tuesday, January 12, 2021

जब स्‍टूडियो में पार्टनर के साथ संजय की बेटी शनाया कपूर ने किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

ऐक्‍टर संजय कपूर और महीप की बेटी शनाया कपूर की सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में महीप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटी का एक डांस वीडियो शेयर किया जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में शनाया एक कोरियोग्राफर के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। महीप ने इस पर कैप्‍शन दिया, 'यह उसे अपनी मम्‍मा से मिला है।' इसके साथ उन्‍होंने स्‍माइल वाला इमोजी भी बनाया। फैंस कर रहे हैं तारीफशनाया अपने डांस पार्टनर के साथ स्‍टूडियो में डांस करती हुई दिख रही हैं। फैंस वीडियो देखने के बाद शनाया की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आप भी देखें वीडियो: सिलेब्‍स का मिला प्‍यारजैसे ही यह वीडियो इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया गया, बॉलिवुड सिलेब्‍स ने कॉमेंट सेक्‍शन में अपना प्‍यार दिखाना शुरू कर दिया। मान्‍यता दत्‍त, सुनीता कपूर, सोनाली बेंद्रे समेत कई सिलेब्रिटीज ने शनाया की तारीफ की। इन फिल्‍मों में नजर आए संजय कपूर वर्क फ्रंट की बात करें तो शनाया के पिता संजय कपूर 'राजा', 'औजार', 'सिर्फ तुम' जैसी फिल्‍मों के लिए जाने जाते हैं। वह सितंबर 2019 में आई फिल्‍म 'द जोया फैक्‍टर' में भी दिखे थे। फिल्‍म में सोनम कपूर लीड ऐक्‍ट्रेस थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3nDCvf4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment