Tuesday, January 12, 2021

करीना कपूर अपने दूसरे बच्चे का करने वाली हैं ग्रैंड वेलकम, बेबी होने से पहले नए लैविश घर में शिफ्ट होने की है तैयारी?

ऐसा लग रहा है कि मां बनने से पहले करीना अपने नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रही हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के बांद्रा वाले शानदार मौजूदा घर की झलकियां हम अक्सर बर्थडे पार्टीज़ से लेकर क्रिसमस डिनर जैसी कई तस्वीरों में देख ही चुके हैं। बेबो के हालिया पोस्ट से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वह जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट होने जा रही हैं। बता दें कि सैफ और बेबो इस वक्त फॉर्चून हाइट्स में रह रहे हैं। पिछले दिनों करीना ने अपनी बेस्ट फ्रेंड्स के साथ अपने घर पर पार्टी की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर भी कीं। इस पार्टी की तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने कुछ ऐसा लिखा, जिससे नए घर में शिफ्ट होने को लेकर इशारा लग रहा है। करीना ने लिखा था, 'It’s been a FORTUNE of memories... on to the next... to new beginnings. PS: #Fortune you have been kind #FortuneNights #EndOfAnEra' और इस कैप्शन से साफ लग रहा है कि शिफ्ट होने से पहले करीना कपूर ने अपने पुराने घर में फेयरवेल पार्टी रखी। बेबो ने उन कई रातों की तरफ इशारा किया है, जो अपनी फ्रेंड्स के साथ उन्होंने इस घर में बिताया है और पार्टियां की हैं। ऐसा लग रहा है कि करीना अपने दूसरे बच्चे का वेलकम इस नए घर में करने वाली हैं। करीना ने अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए इशारा किया था कि उनके इस नए घर का इंटीरियर दर्शिनी शाह ने किया है, जिन्होंने इम्तियाज अली की विंडो सीट फिल्म के लिए नया कार्यालय डिजाइन किया है। अगस्त 2020 में करीना और सैफ ने अपने दूसरे बच्चे के आने की जानकारी फैन्स से शेयर की थी। बताया गया है कि मिड फरवरी में करीना एक बार फिर से मां बन जाएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39snwiT
via IFTTT

No comments:

Post a Comment