टीवी से फिल्मी दुनिया में एंट्री मारने को तैयार अवनीत कौर ( Avneet Kaur) ने खुद को एक शानदार रेंज रोवर ( Range Rover) गिफ्ट की है। अवनीत ने अपनी इस लग्ज़री कार के साथ अपनी फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें कुछ वीडियोज़ भी शामिल हैं। इस मौके को अवनीत अपनी फैमिली के साथ केक काटकर सेलिब्रेट भी करती नजर आ रही हैं। हालांकि अवनीत ने यह कार कितने में खरीदी है इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं लिखा, लेकिन रेंज रोवर की इंडिया में कीमत की बात करें तो यह (एक्स शो रूम प्राइस) करीब 83 लाख रुपये है। अवनीत ने ब्रैंड न्यू लग्ज़री कार के साथ अपनी फैमिली की तस्वीरें शेयर कर लिखा है, 'यह मेरे इस साल का सपना है जो पूरा हो रहा है।' इसी के साथ उन्होंने #2022 #bucketlist #anotherone #blessed जैसे कुछ हैश टैग्स भी लिखे हैं। बता दें कि अवनीत बॉलिवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। अवनीत 'टीकू वेड्स शेरू' से बॉलिवुड में कदम बढ़ाने जा रही हैं। इस फिल्म में वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगन रनौत प्रड्यूस कर रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/KtqHGZWu6
via IFTTT
No comments:
Post a Comment